For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168867168
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

जॉब न्यूज़: डीयू में सीटें बढ़ने के बावजूद 30 हजार आवेदन घटे

Post Views 261

June 14, 2017

रिपोर्ट- दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक की 56 हजार सीटों पर दाखिले के लिए कुल 3,30567 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इनमें से 2,21309 ने फीस जमा कर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार डीयू में 30 हजार कम छात्रों ने आवेदन किए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन की यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब विश्वविद्यालय ने दो हजार सीटों का इजाफा किया है। विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन का समय मंगलवार शाम को खत्म हो गया।इस साल स्नातक में दाखिले के लिए 1,63463 छात्रों ने आवेदन किया जबकि छात्राओं की संख्या 1,28779 रही। वहीं इस बार 86 ट्रांसजेंडरों ने भी दाखिले के लिए फॉर्म भरे। इस साल आवेदकों में  177842 छात्र सामान्य श्रेणी के हैं जबकि ओबीसी नॉन-क्रीमी आवेदक 69866 हैं। कुल एससी आवेदकों की संख्या 36926 है और एसटी श्रेणी के 7694 आवेदक हैं। वहीं 1531  दिव्यांगों ने भी आवेदन किया है। इस सत्र के लिए  मानसिक रोग से पीड़ित 110 , रक्त की बीमारियों से ग्रसित 52 और मल्टीपल डिसएबिलिटी वाले 38 छात्रों ने आवेदन किए हैं। 

बीए प्रोग्राम और अंग्रेजी के लिए कठिन मुकाबला
इस बार डीयू में आवेदन करने वाले छात्रों पसंदीदा पाठ्यक्रम बीए प्रोग्राम है। इस पाठ्यक्रम में आवेदन करने वालों की संख्या 1.40 लाख के पार पहुंच गई है। हालांकि इसबार अंग्रेजी ऑनर्स एक लाख से ज्यादा आवेदन पाने के बावजूद बीए प्रोग्राम कोर्स से पिछड़ गया है। पिछले साल अंग्रेजी ऑनर्स में सबसे ज्यादा आवेदन आए थे। इस बार बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में 1,28842 छात्रों ने आवेदन किया है। जबकि बीए प्रोग्राम के लिए 1,40619 छात्रों ने फॉर्म भरे हैं। 

ये रहे टॉप 5 पाठ्यक्रम
पाठ्यक्रम                                     कुल आवेदन
बीए प्रोग्राम                                    1,40619
बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी                         1,28842 
बीकॉम पास                                   1,08525
बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र                        99476
बीए (ऑनर्स) राजनीतिक विज्ञान          993772

4 हजार छात्रों का परिणाम नहीं आया, 1600 की कंपार्टमेंट
डीयू में आवेदन करने वाले छात्रों में हजारों छात्र ऐसे भी हैं जिनका या तो परीक्षा परिणाम नहीं आ पाया या फिर उनकी कंपार्टमेंट आई है। स्नातक के लिए आवेदन करने वालों में 4,079 छात्र ऐसे हैं जिनका 12वीं कक्षा का परिणाम नहीं आया है। वहीं 1697 ऐसे छात्रों ने आवेदन किया जिनकी बारहवीं में कंपार्टमेंट आई है। 

1,09258 छात्र ने पंजीकरण किया पर पूरा फॉर्म नहीं भरा
डीयू में हजारों छात्र ऐसे भी हैं जिन्होंनें डीयू की आनॅलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में हिस्सा तो लिया लेकिन इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए। आवेदन के आखिरी दिन तक कुल 3,30567 छात्रों ने पंजीकरण तो किया लेकिन 2,21309 छात्रों ने ही प्रक्रिया पूरी की। ऐसे में 1,09258 छात्र आवेदन पूरा नहीं कर सके। 

सबसे अधिक आवेदन इन राज्यों से
राज्य            कुल आवेदन
दिल्ली            1,24626
उत्तर प्रदेश          64557
हरियाणा            39870
बिहार               11199
राजस्थान          10472

2845 छात्रों ने तीन साल पहले बारहवीं पास की
आवेदकों में 2845 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने 2014 से पहले बारहवीं कक्षा पास की। वहीं 2014 में पास करने वाले 2802, 2015 में 7863, 2016 में 32 हजार और 2017 में उत्तीर्ण करने वाले 203314 छात्रों ने इस साल आवेदन किया है। 

महत्वपूर्ण बिंदू

  • सीबीएसई बोर्ड के सबसे अधिक 194004 छात्रों ने आवेदन किए हैं।
  • दूसरे स्थान पर यूपी बोर्ड के छात्र रहे। बोर्ड के 17918 छात्रों ने आवेदन किए हैं। 
  • तीसरे स्थान पर हरियाणा बोर्ड के सबसे अधिक 9093 छात्रों ने आवेदन किए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved