For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170211351
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: विश्व पुस्तक दिवस पर विद्यार्थियों ने उकेरी अपनी रचनात्मक भावनायें

Post Views 121

April 23, 2025

विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष में आयोजित सागर कॉलेज के विद्यार्थियो ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मे भाग लिया

विश्व पुस्तक दिवस पर विद्यार्थियों ने उकेरी अपनी रचनात्मक भावनायें

दिनांक 23/04/2025 राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा संचालित सागर कॉलेज व मीनू स्कूल चाचियावास में विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारम्भ श्रीमान् अनुराग सक्सेना (संयुक्त निदेशक) श्रीमान नेमीचन्द वैष्णव (लेखाधिकारी) श्रीमान् नानूलाल प्रजापति ( उपनिदेशक आजीविका एवं बाल अधिकार) डॉ. भगवान सहाय शर्मा (उपनिदेशक एच.आर.डी) श्रीमती पद्मा चौहान (फेकल्टी) आदि द्वारा माँ सरस्वति एवं संस्था संस्थापक स्व. श्री सागरमल कौशिक के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष में आयोजित सागर कॉलेज के विद्यार्थियो ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मे भाग लिया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.एड. विशेष शिक्षा के अभिषेक दाधीच, द्वितीय बसंत नवाल, तृतीय हर्षिता शर्मा एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम सुमन कंवर, द्वितीय दिव्यांशु गुर्जर, तृतीय दिलखुश वैष्णव तथा पोस्टर मेकिंग में प्रथम मेहज़बीन बानो, द्वितीय पायल शर्मा, तृतीय पूजा गुर्जर रही। मीनू स्कूल में दिव्यांग बच्चों द्वारा पुस्तक दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के चित्र उकेरे गये व उन्हें रंगों से सजाया गया चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुनाल द्वितीय तमन्ना तृतीय सुखपाल ने प्राप्त किया। विजेता रहे सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
श्रीमान् अनुराग सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया की पुस्तकालय मे अलग-अलग विषयों की कई  पुस्तके है । बच्चों मे शुरूआत से ही पुस्तक अध्ययन मे रूची होने से स्वाध्याय व नैतिक  गुणों का विकास होता है व भाषा ज्ञान भी बढता है । डॉ.भगवान सहाय शर्मा ने बताया की पुस्तके अनमोल है व हमे जीवन मे आगे बढने के लिए पुस्तको का अध्ययन नियमित करना चाहिए। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विक्रान्त कुमार बोयत द्वारा विश्व पुस्तक दिवस के बारे मे विस्तार से बताया साथ ही कहा कि पुस्तको के अध्ययन करने से मानसिक शान्ति मिलती है व पुस्तकें हमें जीवन मे धैर्य धारण करना सिखाती है। हमें कम से कम एक महीनें में एक पुस्तक जरूर पढनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रियंका मेघवाल, अलबीना, मयंक रंगा, रवि सामरिया, ईश्वर शर्मा, मंजू शर्मा, सरोज शर्मा, मदन कंवर, करूणा शर्मा आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम के अन्त मे डॉ.भगवान सहाय शर्मा द्वारा सबका आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम की थीम ‘‘रीड़ युअर वे’’ (अपने तरीके से पढें) रही।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved