For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168841766
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: गंज थाना अंतर्गत खरेकड़ी बाईपास के पास स्थित पुष्कर माउंटेन रिसॉर्ट के मालिक के साथ अज्ञात युवकों ने बंधक बनाकर की मारपीट,

Post Views 151

April 23, 2025

मोबाइल फोन और रुपए लेकर हुए फरार, गंज थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में

गंज थाना अंतर्गत खरेकड़ी बाईपास के पास स्थित पुष्कर माउंटेन रिसॉर्ट के मालिक के साथ अज्ञात युवकों ने बंधक बनाकर की मारपीट,

मोबाइल फोन और रुपए लेकर हुए फरार, गंज थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में


गंज थाना खड़ेकड़ी रोड पर पुष्कर माउंटेन रिसोर्ट के मालिक को बंधक बनाकर मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गंज थाने में शिकायत देकर बताया कि 21 अप्रैल की रात 6 से 7 अज्ञात युवकों ने रिसोर्ट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मलिक ने गंज थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंज थाने के एएसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि  फॉयसागर रोड निवासी कैलाश चंद शर्मा पुत्र तेजमल ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया जिसमें बताया की खड़ेखरी पुष्कर बाईपास पर उसका पुष्कर माउंटेन रिसोर्ट है। जिसे उसका पुत्र संभालता है। रात्रि में उसका चौकीदार छुट्टी पर था लिहाजा सुरक्षा के कारण वह रिसोर्ट पर सोने के लिए गया था।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तभी रात्रि 12 से 1 बजे के बीच 6 से 7 युवक रिसोर्ट का गेट कूद कर अंदर आए और गेट खटकाया  गेट खोलने पर अचानक युवकों ने सरिया-डंडे से उस पर हमला कर दिया और उसके हाथ पैर बांधकर करीब 7 हजार रुपए और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।  पीड़ित ने पुलिस को बताया कुछ समय बाद उसे होश आया तो उसने सामने वाली फैक्ट्री से चौकीदार को बुलाकर मदद मांगी । इस रिजॉर्ट मलिक की शिकायत पर बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved