For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168236651
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: व्हाट्सएप पर महिला से हुई दोस्ती, महिला ने इन्वेस्टमेंट में कमीशन दुगना देने का झांसा देकर अजमेर के युवक के साथ की 22 लाख ₹5000 की ठगी ,

Post Views 161

April 23, 2025

युवक ने साइबर थाने में दर्ज कराया मुकदमा पुलिस जुटी जांच में

व्हाट्सएप पर महिला से हुई दोस्ती, महिला ने इन्वेस्टमेंट में कमीशन दुगना देने का झांसा देकर अजमेर के युवक के साथ की 22 लाख ₹5000 की ठगी ,

युवक ने साइबर थाने में दर्ज कराया मुकदमा पुलिस जुटी जांच में

साइबर ठगों ने एक बार फिर अजमेर के एक युवक को लालच के जाल में फंसा कर इन्वेस्टमेंट के नाम पर 22 लाख रुपए की धोखा धडी को अंजाम दे डाला।बीके कॉल नगर निवासी अभिषेक पारीक ने अपने साथ हुई 22 लाख 5 हजार रुपए की ठगी के मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर थाने के एएसआई अयूब ने बताया कि पीड़ित अभिषेक ने अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2024 में फेसबुक पर अनुसूया पटेल नाम की महिला से दोस्ती हुई, जिसने बी टॉप एप्लिकेशन के जरिए ट्रेडिंग के जरिए डबल कमीशन मिलने का झांसा दिया। महिला ने वॉट्सऐप पर चैटिंग करते हुए पीड़ित को 50 हजार रुपए इन्वेस्ट कराए। पीड़ित अभिषेक से पहले दिन ही 5000 रुपए का विड्रॉल करवाकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद अभिषेक ने धीरे-धीरे कर 22 लाख रुपए इन्वेस्ट कर दिए। जब उसने इसका कमीशन ओर इंटरेस्ट मांगा तो ठगों ने 41 लाख रुपए की डिमांड कर दी तब कहीं जाकर पीड़ित अभिषेक को अपने साथ धोखाधड़ी किए जाने का पता चला। जब उसने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो एप्लिकेशन बंद करने की धमकी दी गई। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले का अनुसंधान डीएसपी हनुमान सिंह द्वारा किया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved