For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164630873
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात |  Ajmer Breaking News: मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व शिविर में युवाओं ने सीखा स्वस्थ जीवन का महत्व, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और नशे से बचाव पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुड़ामालानी में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक एवं प्रयोगशाला भवन का किया उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर को मिली बड़ी सौगात: 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 'वरुण सागर-खरेखड़ी' सड़क का हुआ शिलान्यास।   |  Ajmer Breaking News: रामगंज स्थित कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर के तीन दिवसीय  वार्षिक विशाल मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ा डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं का जनसैलाब   |  Ajmer Breaking News: अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों के साथ मन की बात पर चर्चा.. |  Ajmer Breaking News: सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती के जरिए सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की फिक्र और उनके फलसफे मोहब्बत बतौर ए मुजाहिमत पर एक किताब लिखी गई |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मदद के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल, CRPF जवान से UPI के जरिए 89 हजार रुपये ऐंठे |  Ajmer Breaking News: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए 28 सितंबर को जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर को मिली बड़ी सफलता। थाना कृष्णगंज के टॉप-10 के 02 ईनामी बदमाश गिरफ्तार। | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सीआरपीएफ जवानों के संग खेली होली, जवानों के बीच रहकर बढ़ाया हौसला 

Post Views 281

March 16, 2025

देवनानी ने जवानों के तिलक लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी और साथ ही कर्तव्य पथ पर मजबूती के साथ खड़े रहने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सीआरपीएफ जवानों के संग खेली होली, जवानों के बीच रहकर बढ़ाया हौसला 
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने  विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ
    अजमेर, 16 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र 2 में पहुंचकर जवानों और अधिकारियों के साथ होली खेली। श्री देवनानी ने जवानों के तिलक लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी और साथ ही कर्तव्य पथ पर मजबूती के साथ खड़े रहने के लिए उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र 2 में ट्यूबवेल का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा ट्यूबवेल की मांग रखी गई थी। इसे अब पूर्ण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ट्यूबवेल के निर्माण से पानी की आपूर्ति बेहतर होगी और जवानों सहित स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेंट श्री राम मीणा, लाल सिंह बोराज, शक्ति सिंह कच्छावा, विनु सिंह रावत, महेंद्र सिंह बोराज सहित अन्य गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
      श्री देवनानी ने विधायक कोष 2024-25 से स्वीकृत ग्राम खरखेड़ी में नाग पहाड़ की ढाणी वाले मार्ग पर 12.50 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। कार्यक्रम में उपसरपंच राम सिंह, पंचू सिंह, हनुमान महाराज, साजन सिंह, लाल सिंह, सीताराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
      श्री देवनानी ने वरुण सागर रोड स्थित राज कॉलोनी में अशोक लखानी वाली गली में 4 लाख रुपए की लागत के नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस नाली के निर्माण से जलभराव की समस्या दूर होगी और स्थानीय निवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा। श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देना ही उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी क्षेतर्् में सड़क, जल आपूर्ति, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य तेजी से किए जाएंगे। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाएं। इससे समय पर समाधान किया जा सकेगा।
  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान सरकार जन-कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर रही है और प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास से ही क्षेतर्् का समग्र विकास संभव है। इसके पश्चात श्री देवनानी होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved