For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168728659
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   |  Ajmer Breaking News: ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में, अजमेर में वकीलों का प्रदर्शन, एसपी से की कार्रवाई की मांग |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन | 

अजमेर न्यूज़: भड़ाना गुर्जर गौरव रत्न से सम्मानित, गुर्जर समाज का भव्य अभिनंदन एवं होली मिलन समारोह

Post Views 381

March 16, 2025

भडाणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल जी का आभार व्यक्त किया और इसे प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

भड़ाना गुर्जर गौरव रत्न से सम्मानित, गुर्जर समाज का भव्य अभिनंदन एवं होली मिलन समारोह

आज दिनांक 16 मार्च 2025 को राजस्थान गुर्जर महासभा जिला अजमेर व गुर्जर समाज की ओर से वैशाली नगर स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा का अभिनंदन एवं होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह में गुर्जर, रेबारी, रायका, लोहार जैसे अतिपिछड़े वर्ग के महिला पुरुष  हजारों की संख्या में उपस्थित  रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश भडाणा ने अपने सम्बोधन में बताया कि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी से उनकी मुलाकात के दौरान उन्होंने अतिपिछड़े वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक उत्थान के लिए देवनारायण बोर्ड को अतिरिक्त कोष की आवश्यकता का प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए देवनारायण कोष में 450 करोड़ रुपये की राशि का ऐतिहासिक प्रावधान किया। इस निर्णय का स्वागत करते हुए भडाणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल जी का आभार व्यक्त किया और इसे प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

भडाणा ने समाज के उत्थान के लिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कर्नल बैसला हमेशा यह कहते थे कि एक समृद्ध और विकसित समाज वही होता है, जिसमें पढ़ी-लिखी मां और कर्जमुक्त परिवार होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक और शैक्षिक विकास के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय एवं कॉलेज छात्रावास का निर्माण शामिल है।
इसी प्रकार से भड़ाना ने बताया कि श्री देवनारायण भगवान की जन्मस्थली आसिंद के सवाईभोज मंदिर व भगवान देवनारायण की निर्वाण स्थली देवधाम देवमाली के विकास कार्य हेतु बजट आवंटित करने पर माननीय मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार प्रकट किया 

समारोह में अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाईभोज आसिंद के महंत श्री  श्री 1008 महंत सुरेश दास महाराज व अन्य महंतो ने भडाणा को गुर्जर गौरव रत्न से सम्मानित किया व उन्हें 71 किलो की माला पहनाकर और गाय बछड़े की प्रतिमा भेंट दी गई। इसके अलावा, आसींद सवाई भोज महंत श्री श्री 1008 सुरेश दास जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि भडाणा ने अपने 1 वर्षीय अध्यक्ष कार्यकाल में अति पिछड़े वर्ग के लिए ऐसे कार्य किए हैं, जो किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए 5 वर्षों में भी करना संभव नहीं होता।

गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष श्री भंवरलाल चोपड़ा ने भडाणा की सेवाओं की सराहना की और कहा कि वह हमेशा समाज के दुख-सुख में साथ खड़े रहे हैं। इस अवसर पर अजमेर जिले के 103 गांवों के जनप्रतिनिधियों ने भडाणा को मलाए एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

समारोह के अंत में महासभा के मंत्री श्री लक्ष्मण व उगमचंद गुर्जर ने सभी का आभार प्रकट किया यह समारोह समाज के विभिन्न वर्गों की एकता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।उक्त कार्यक्रम में गुर्जर समाज के महंत , पुजारी, सहित जनप्रितिनिधि, महिलायें सहित हजारो की संख्या में लोग उपास्थित हुए


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved