For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170326322
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: राजगढ़ धाम पर मनाया फाग महोत्सव, शेखावाटी चंग पार्टी द्वारा ढप-चंग की थाप पर होली व फालुग्न के गीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ ने रंगमय कर दिया।

Post Views 631

March 16, 2025

महाराज ने मंदिर प्रांगण में आए हुए श्रद्धालुओं के साथ होली के उपलक्ष्य में फूलों के साथ अबीर गुलाल से होली महोत्सव मनाया।

राजगढ़ धाम पर मनाया फाग महोत्सव 
 
श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवारिय मेले में धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम मंदिर परिसर में बाबा भैरव व माँ कालिका के साथ चक्की वाले बाबा तथा सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना की। जिसके बाद महाराज ने मंदिर प्रांगण में आए हुए श्रद्धालुओं के साथ होली के उपलक्ष्य में फूलों के साथ अबीर गुलाल से होली महोत्सव मनाया। महाराज ने सभी देशवासियो को होली की शुभकामनाये देते हुए कहा कि सभी स्वस्थ रहे निरोगी रहे सभी पर भगवान की कृपा बनी रहे। होली महोत्सव की शुरूआत शनिवार रात से हो गई थी जिसके अन्तर्गत शेखावाटी चंग पार्टी द्वारा फाग महोत्सव में ढप-चंग की थाप पर होली व फालुग्न के गीत गाकर व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर मंदिर परिसर को रंगमय कर दिया। रात्रि में सांस्कृतिक भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि रविवार को धाम पर आये हुए श्रद्धालुओ ने बाबा भैरव, माँ कालिका के साथ बाबा रामदेव , सन्त सेन जी महाराज, मां दुर्गा व बजरंग बली एवं षिव परिवार के दर्षन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी प्राप्त की और होली के शुभ अवसर पर अपने परिवार के खुषहाली के लिये प्रार्थना की। सेन ने बताया कि चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से रविवारीय मेले में धाम पर पिछले कई वर्षो से चलाये जा रहे नशामुक्ति महाअभियान में रविवार को देश-प्रदेश से आये हजारो श्रद्धालुओ में से सैकड़ो महिलाओं, छोटे बच्चो व पुरूषों ने नशे की लत को त्यागने के लिए बढ़-चढ़कर नशामुक्ति का संकल्प लेते हुए जीवन में दोबारा नशा नहीं करने का प्रण लिया। श्रद्धालुओ का आगमन शनिवार सांयकाल से ही प्रारम्भ हो गया जो कि रविवार सांयकाल तक चलता रहा, होली मिलन समारोह में नसीराबाद वृत्त अधिकारी जरनैल सिंह, ताराचंद रावत,नांदला सरपंच मानसिंह के साथ सलीम,प्रहलाद रावत,विष्णु रावत,विजय सिंह रावत,सूरज, सांवर सिंह, लाडू सिंह,कुलदीप, राजू, चमन चिता, राजू गुर्जर,मुबारक ,नारायण, आदि उपस्थिति रहे। होली मिलन समारोह से पूर्व सभी धारा भक्तों ने गुरुदेव चंपालाल जी महाराज के साथ मुख्यमंत्री से चक्की वाले बाबा से माता जी मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई । चंपालाल महाराज ने तेजाजी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना कर झंडा चढ़ाया और वहां पर आए सभी ग्रामवासियों को प्रसाद वितरण किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved