For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164712730
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: तीर्थगुरु पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ आज पवित्र पुष्कर सरोवर के नगर पालिका घाट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर ने थाना क्षेत्र व अजमेर शहर से स्कूटी एवं मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक बालको के कब्जे से 06 दुपहियां वाहन बरामद कर निरूद्ध किया ।  |  Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात |  Ajmer Breaking News: मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व शिविर में युवाओं ने सीखा स्वस्थ जीवन का महत्व, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और नशे से बचाव पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुड़ामालानी में क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक एवं प्रयोगशाला भवन का किया उद्घाटन |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर को मिली बड़ी सौगात: 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 'वरुण सागर-खरेखड़ी' सड़क का हुआ शिलान्यास।   |  Ajmer Breaking News: रामगंज स्थित कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर के तीन दिवसीय  वार्षिक विशाल मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ा डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं का जनसैलाब   |  Ajmer Breaking News: अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों के साथ मन की बात पर चर्चा.. |  Ajmer Breaking News: सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती के जरिए सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की फिक्र और उनके फलसफे मोहब्बत बतौर ए मुजाहिमत पर एक किताब लिखी गई | 

अजमेर न्यूज़: जिले में चोरों के हौसले बुलंदियों पर, आए दिन बेखौफ होकर दे रहे हैं वारदातों को अंजाम,

Post Views 191

February 14, 2025

चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण सहित 15 से 20 हजार रुपए का सामान ओर घर में खड़ी ग्रांड आई 10 स्पोर्ट्स कार चोरी कर हुए फरार

जिले में चोरों के हौसले बुलंदियों पर, आए दिन बेखौफ होकर दे रहे हैं वारदातों को अंजाम,
क्रिश्चनगंज थाना अंतर्गत मानसरोवर कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण सहित 15 से 20 हजार रुपए का सामान ओर घर में खड़ी ग्रांड आई 10 स्पोर्ट्स कार चोरी कर हुए फरार, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच की शुरू, अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय है। चोरों ने मकान से चांदी के जेवरात और कार चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित अपनी पत्नी का इलाज करवाने के लिए दिल्ली गया था। पड़ोसी ने चोरी की सूचना दी गई। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानसरोवर कॉलोनी वैशाली नगर निवासी प्रदीप कुमार सेठी के पुत्र अनिकेत सेठी ने बताया कि वह दिल्ली में जॉब करता है जनवरी में मम्मी पापा भी दिल्ली आ गए थे। पीछे से मकान में ताला लगा हुआ था। इसी बीच पड़ोसी ने सूचना दी कि घर के बाहर खड़ी कार नजर नहीं आ रही है। पड़ोसी की सूचना पर जांच के लिए उन्होंने अपने  भतीजे को घर भेजा था। भतीजा जब घर पहुंचा तो उसे कार नहीं मिली। जब वह घर के अंदर गया तो ताले टूटे हुए थे और 15 से 20  हजार कीमत के चांदी के जेवरात छुटपुट नगदी सहित कार की चाबी गायब थी। पोर्च में खड़ी ग्रांड आई 10 स्पोर्ट्स कार भी चोर चुराकर ले गए।
जिसके बाद वह भी मम्मी पापा के साथ कल ही अजमेर आए हैं और क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved