For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: एक पहल सेवा की ओर से मित्तल अस्पताल के सामने खुले आसमान के नीचे झुग्गियों में अपना जीवन यापन कर रहे अतिनिर्धन 11 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण

Post Views 881

January 18, 2025

राशन सामग्री का वितरण-आज एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था) द्वारा मित्तल अस्पताल के सामने खुले आसमान के नीचे झुग्गियों में अपना जीवन यापन कर रहे अतिनिर्धन 11 परिवारों को राशन सामग्री जिसमे आता,दाल, चीनी,पोहा,तेल,धनिया, मिर्च,टूथपेस्ट,साबुन और अन्य दैनिक जीवन मे काम आने वाली चीज़ों का वितरण किया गया जिन्हें पाकर सभी बहुत खुश हुये, संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग ने बताया कि संस्था अति निर्धन और रोड किनारे निवास कर रहे जरूरत मंद के लिए अपने निजी और सहयोग स्तर से 2016 से ही  सेवा देती आ रही है,आज सेवा में सहयोग श्री विनोद शेखावत का रहा,संस्थापक शैलेश गर्ग ने बताया कि ये सेवा वो आजीवन करेंगे, आज सेवा देने वालो में संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग,बबिता ईनाणी,(अध्यक्ष),विनोद शेखावत नीरू गर्ग और अन्य लोग उपस्थित  थे।