For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167098055
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाचियावास में तीन बड़े खेल आयोजनों का संगम: साथ खेलें, यूनिफाइड स्पोर्ट्स एवं फ्लोरबॉल स्टेट लेवल सिलेक्शन ट्रायल |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा आर्यन कॉलेज अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स की जानकारी प्रदान की गई। |  Ajmer Breaking News: युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद  विजयी टीम मैक्स के संघर्ष के वफादार साथी हेमंत गुर्जर अध्यक्ष व जय वाल्मीकि उपाध्यक्ष का मधुसूदन मैक्स पाराशर के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी विकास विहार कॉलोनी में कार का साइड ग्लास तोड़ने को लेकर विवाद, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। | 

अजमेर न्यूज़: बास्केट बाल के लिए स्वीकृत राशि को चाचियावास फुटबॉल खेल मैदान पर खर्च करने की मांग

Post Views 191

December 9, 2024

महिला जन अधिकार समिति ने भाजपा नेता पलाड़ा को सौंपा ज्ञापन

बास्केट बाल के लिए स्वीकृत राशि को चाचियावास फुटबॉल खेल मैदान पर खर्च करने की मांग

महिला जन अधिकार समिति ने भाजपा नेता पलाड़ा को सौंपा ज्ञापन

दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि महिला जन अधिकार समिति पिछले 24 वर्षों से अजमेर व केकड़ी जिले में महिला सशाक्तिकरण, बालिका शिक्षा व स्पोर्टस् एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। समिति पिछले छः वर्षों से अजमेर जिले के 12 गांवों में 500 ग्रामीण बालिकाओं के लिए फुटबॉल कार्यक्रम संचालित कर रही है।
संस्था द्वारा संचालित फुटबॉल कार्यक्रम अन्तर्गत पिछले 6 वर्षों से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चाचियावास अजमेर के खेल मैदान में 45 लड़कियां नियमित फुटबॉल खेल रही है। संस्था द्वारा यह कार्यक्रम बाल विवाह रोकथाम एवं लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु संचालित कर रही है। संस्था द्वारा मार्च, 2024 में फुटबॉल मैदान के रख-रखाव पर लगभग 1.25 लाख रूपये व्यय किये गये है। पिछले तीन वर्षों में 15 लड़कियों नेशनल एवं 92 स्टेट लेवल पर चयन हुआ है।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चाचियावास खेल मैदान पर बास्केट बॉल का मैदान बनाने हेतु बजट स्वीकृत हुआ है। लेकिन लड़कियों के फुटबॉल में अत्यधिक रुचि होने के कारण आपसे अनुरोध है कि उक्त बजट को स्कूल के खेल मैदान पर फुटबॉल हेतु समतलीकरण, घास, पोल एवं मैदान के चारों ओर दीवार उंची करने हेतु किया जाये।
उन्होंने  सम्बन्धित विभाग को उचित कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश प्रदान कर विद्यालय के खेल मैदान को फुटबॉल के लिए ही रखने एवं बजट राशि मैदान चार दिवारी उंची करने पर व्यय कर अनुगृहित करने की मांग की है


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved