For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 175050326
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

राजस्थान न्यूज़: राइजिंग राजस्थान में एडवाइजिंग इंक्लूसिव सोसाइटीज सत्र: महिलाओं के सशक्तिकरण पर मुख्यमंत्री शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने साझा किए विचार

Post Views 191

December 9, 2024

इन कार्यक्रमों में संबंधित वर्गों के लिए नई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के पहले दिन “एडवाइजिंग इंक्लूसिव सोसाइटीज” सत्र का आयोजन हुआ। इस सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और देशभर से आई महिलाओं ने भाग लिया। सत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके जीवन में बदलाव लाने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "आज का यह सत्र हमारी आधी आबादी—महिलाओं—के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के तरीकों पर केंद्रित है।" उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 12 दिसंबर को 1.25 लाख बालिकाओं को साइकिल और 21 हजार उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं बालिकाओं को स्कूटी वितरित करने जा रही है, ताकि वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

12 से 15 दिसंबर तक विशेष कार्यक्रम: मुख्यमंत्री शर्मा ने घोषणा की कि राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर 12 से 15 दिसंबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।12 दिसंबर: युवाओं के लिए कार्यक्रम,13 दिसंबर: किसानों के लिए योजनाओं की घोषणा,14 दिसंबर: महिलाओं के लिए सशक्तिकरण कार्यक्रम और 15 दिसंबर: मजदूरों के लिए विशेष कार्यक्रमआयोजित किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों में संबंधित वर्गों के लिए नई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण पर नई योजनाएं: मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने कई नई योजनाओं की शुरुआत की है: महिला निधि बैंक के माध्यम से ₹100 करोड़ का ऋण प्रदान किया जाएगा।एक लाख लखपति दीदियों का सम्मान किया जाएगा।10 हजार स्वयं सहायता समूहों को आजीविका के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।20 लाख महिलाओं को ₹ 450 में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।लाडो योजना के तहत प्रधानमंत्री जल्द पहली किस्त जारी करेंगे।216 नमो ड्रोन दीदियों का सम्मान किया जाएगा। मां वाउचर योजना और तीन महिला बटालियन का गठन होगा।

महिलाओं को उद्यमिता में बढ़ावा: मुख्यमंत्री शर्मा ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे उद्यमिता में आगे आएं। उन्होंने कहा, "महिलाओं के आगे बढ़ने से परिवार, प्रदेश, और देश प्रगति करेगा।"

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का संदेश: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने निवेशकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास की महिलाओं को पहचानें, जो उद्यमिता में अच्छा काम कर रही हैं, और उनके व्यवसाय में निवेश करें। उन्होंने रूमा देवी का उदाहरण देते हुए कहा, "अगर उस समय कोई उनके व्यवसाय में निवेश करता, तो आज वह मल्टी-मिलेनियर होता।"

सशक्तिकरण में सरकार और निजी क्षेत्र का सहयोग: सत्र का समापन करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार और प्राइवेट सेक्टर मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में काम करें। राजस्थान की महिलाएं अपनी क्षमता का पूरी तरह उपयोग कर बहुत कुछ हासिल कर सकती हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved