For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174292307
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

राजस्थान न्यूज़: राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट उद्घाटन समारोह का लाईव प्रसारण सूचना केन्द्र में हुआ

Post Views 61

December 9, 2024

राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 302 निवेशकों द्वारा एमओयू में लगभग 14026 करोड़ रुपए का निवेश एवं 15360 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है।

राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट उद्घाटन समारोह का लाईव प्रसारण सूचना केन्द्र में हुआ
               अजमेर, 9 दिसम्बर। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री भारत सरकार के कर कमलों द्वारा सोमवार को जेईसीसी, सीतापुरा, जयपुर में किया गया। इसमें देश एवं विदेश के प्रमुख निवेशक एवं उद्योगपति राजस्थान में निवेश करने के लिए भाग ले रहे है। इसका लाईव प्रसारण स्थानीय सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय अजमेर में किया गया। 
               जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र अजमेर के महाप्रबन्धक श्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, अतिरिक्त जिला कलक्टर, नगर निगम उपायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण सचिव, क्षेत्राीय रोजगार कार्यालय उप निदेशक, लघु उद्योग भारती, अजमेर जिला लघु उद्योग संघ के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय आर्टीजन एवं आम नागरिकों द्वारा सूचना केन्द्र में राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट उद्घाटन का लाईव प्रसारण देखा गया। राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत अजमेर जिले में 302 निवेशकों द्वारा एमओयू में लगभग 14026 करोड़ रुपए का निवेश एवं 15360 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है।
               उन्होंने बताया कि राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत जेईसीसी, सीतापुरा, जयपुर मंगलवार को प्रवासी राजस्थानी का समारोह कार्यक्रम एवं बुधवार को एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसका लाईव प्रसारण कार्यालय जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जयपुर रोड एवं रीको कार्यालय वैशाली नगर  में किया जाएगा। उद्योग संघ, उद्यमी एवं आमजन अपनी सुविधानुसार संबंधित कार्यालय में पधार कर लाईव प्रसारण देख सकते है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved