For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178031927
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। | 

राजस्थान न्यूज़: पीएम मोदी का दौरा: राइजिंग राजस्थान समिट का उद्घाटन और 9 नए केंद्रीय विद्यालयों की दी सौगात

Post Views 91

December 7, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही समारोह स्थल पर एसपीजी नेअपना काम शुरू कर दिया है। स्थानीय अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विस्तार सेचर्चा और समीक्षा भी की गई है। इस कार्यक्रम राज्य के विकास और निवेश को नई दिशा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इससे पहले राजस्थान को केंद्र सरकार से एक बड़ी सौगात मिली है। मोदी सरकार ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी है, जिनमें से 9 केंद्रीय विद्यालय राजस्थान में खोले जाएंगे।

नए केंद्रीय विद्यालयों की सूची:राजस्थान में नए केंद्रीय विद्यालय निम्नलिखित स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे:एएफएस फलौदी (जोधपुर),बीएसएफ सतराना (श्रीगंगानगर), बीएसएफ श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर), हिंडौन सिटी (करौली), मेड़ता सिटी (नागौर), राजसमंद, राजगढ़ (अलवर),भीम (राजसमंद) और महवा (दौसा) नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।

केंद्रीय विद्यालयों की स्थिति: वर्तमान में राजस्थान में 73 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। नए 9 विद्यालय जुड़ने के बाद राज्य में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या 82 हो जाएगी।

प्रमुख घोषणाएं: अब तक 20 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार ने समिट की तैयारियों में पिछली सरकारों की खामियों से सबक लेते हुए सुधार लागू किए हैं।

राजस्थान के लिए केंद्र की सौगात: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले केंद्रीय विद्यालयों की घोषणा राजस्थान के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। ये विद्यालय न केवल राज्य के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाएंगे, बल्कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सहायक होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का दौरा और केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी राजस्थान में विकास और शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकेत देती है। राइजिंग राजस्थान समिट राज्य के लिए आर्थिक बदलाव का जरिया बन सकती है, और 9 नए केंद्रीय विद्यालय शिक्षा क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राइजिंग राजस्थान समिट में आगमन और केंद्रीय विद्यालयों की घोषणा राजस्थान के लिए डबल सौगात है। इससे राज्य को न केवल निवेश, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति करने का अवसर मिलेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved