For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169238857
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत रहने वाली बुजुर्ग महिला को शातिर महिला ने बनाया ठगी का शिकार

Post Views 291

November 13, 2024

विधवा पेंशन शुरू करवाने के नाम पर ई-रिक्शा में बिठाकर नगर निगम, जेएलएन अस्पताल सहित पुष्कर के लगाए चक्कर मेडिकल में गहने ना आए इसलिए गहने उतरवा कर झांसा देकर हुई फरार

क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत रहने वाली बुजुर्ग महिला को शातिर महिला ने बनाया ठगी का शिकार
विधवा पेंशन शुरू करवाने के नाम पर ई-रिक्शा में बिठाकर नगर निगम, जेएलएन अस्पताल सहित पुष्कर के लगाए चक्कर मेडिकल में गहने ना आए इसलिए गहने उतरवा कर झांसा देकर हुई फरार

क्लॉक टावर थाना अंतर्गत  74 वर्षीय बुजुर्ग महिला चतुरी देवी से बुजुर्ग पेंशन शुरू करवाने का झांसा देकर जेवरात उतरवा कर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठग महिला ने बुजुर्ग को पेंशन शुरू करवाने का झांसा देकर अजमेर और पुष्कर के चक्कर लगवाए और जेएलएन अस्पताल में मेडिकल करवाने के नाम पर सोने के जेवरात उतरवा कर 5 मिनट में वापस आने की कहकर जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गई। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मलूसर रोड निवासी बुजुर्ग महिला चतुरी देवी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह घर के पास रोजाना की तरह मंदिर में पूजा पाठ के लिए गई थी। मंदिर के बाहर गाय को रोटी खिला रही थी तभी एक महिला उसके पास आई और पूछा कि आप विधवा हो क्या। हां बोलने पर महिला ने कहा कि वह विधवा पेंशन शुरू करवा देगी इसके लिए नगर निगम चलकर फोटो खिंचवानी पड़ेगी। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि वह महिला के झांसे में आ गई और उसके साथ ई-रिक्शा में बैठकर नगर निगम के लिए निकल गई। नगर निगम के बाहर ई-रिक्शा नहीं रुकने पर उसने टोका तो ठग महिला ने कहा कि फोटो खिंचवाने से पहले जेएलएन अस्पताल में मेडिकल होगा।   आरोपी महिला ने उससे कहा कि फोटो में अगर जेवरात दिखाई दिए तो पेंशन नहीं मिलेगी। 
आरोपी महिला उसे अपने साथ एक अन्य महिला की पेंशन शुरू करवाने की कहकर ऑटो में पुष्कर भी लेकर गई थी। पुष्कर में घूमने के बाद वापस अजमेर लेकर आ गई। बाद में उसे सुनसान जगह पर खड़ा कर दिया और कहा कि वह 5 मिनट में वापस आ जाएगी। एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी महिला वापस नहीं आई। महिला उसके सोने के जेवरात लेकर फरार हो गई। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved