For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169494646
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

राजस्थान न्यूज़: देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर के समर्थन में वोट देने की अपील: भाजपा की भजनलाल सरकार में विकास कार्यों को मिली गति: कन्हैया चौधरी

Post Views 31

November 6, 2024

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने बुधवार को आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के उनियारा क्षेत्र के युवा सम्मेलन में कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले कांग्रेस शासनकाल में विकास कार्य ठप्प पड़े थे, विशेषकर उनियारा क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि अब भजनलाल सरकार द्वारा राजस्थान के हर क्षेत्र, विशेषकर उनियारा, में विकास कार्यों में गति लाई जा रही है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री कन्हैया चौधरी ने देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि 13 तारीख को कमल के फूल पर बटन दबाकर इस विकास को और तेज़ी देनी है। उन्होंने क्षेत्र में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी और आश्वासन दिया कि जनता की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक मतदान कर पार्टी प्रत्याशी को विजय दिलाने की अपील की। भीलवाड़ा सांसद और विधानसभा चुनाव प्रभारी दामोदर अग्रवाल ने कांग्रेस की जन-विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो विकास को जमीन पर लाती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी। इस सम्मेलन में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, नरेश बंसल, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर चौहान, ममता जाट सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved