For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168306132
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: 6 नवंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा संगठन पर्व कार्यशाला एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह पार्टी कार्यालय, भुनाबाय, जयपुर रोड,अजमेर पर आयोजित किया गया

Post Views 101

November 6, 2024

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने शहर जिले का व्रत रखा व स्वागत भाषण दिया

आज दिनांक 6 नवंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा संगठन पर्व कार्यशाला एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह पार्टी कार्यालय, भुनाबाय, जयपुर रोड,अजमेर पर आयोजित किया गया

जिसमे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने शहर जिले का व्रत रखा व स्वागत भाषण दिया

 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सदस्यता अभियान की संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि सदस्यता अभियान का प्रमुख उद्देश्य है जन-जन को भाजपा की राष्ट्र निर्माण की भावना, पार्टी की विचारधारा और 2047 तक lभारत को एक पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने की योजना से जोड़ना और संगठित करना
साथ ही राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, शहर, गांव और बूथ स्तर तक पार्टी का व्यापक विस्तार करना है। भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यौं का व्यापक प्रचार करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों और समुदायों के लोगों को भाजपा से जोड़ना है

 केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि भाजपा एक दल नहीं है, एक विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जनकल्याण है। देश के लिए जीना - मरना, एक विचारधारा को लेकर डटे रहना, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की विशेषता है,1984 में जब भाजपा केवल दो सीटें जीतकर आई थी तब हमारा उपहास किया जाता था लेकिन संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण आज लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सत्ता में आई है

जिला चुनाव अधिकारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चन्द मेहता ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान को क्रियान्वय हेतु राष्ट्रीय स्तर पर 9 सदस्य समिति, प्रदेश स्तर पर 4 या 6 सदस्य समिति, जिला स्तर पर 3 - 4 सदस्य समिति, मंडल स्तर पर 3 सदस्य समिति बनाई जाएगी और शक्ति केंद्र स्तर पर सदस्यता सहयोगी सक्रिय योगदान देंगेसदस्यता अभियान 2024 देश के सभी इच्छुक नागरिकों को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने और देश के विकास में कदम से कदम मिलाकर योगदान देने हेतु एक सुअवसर है। भाजपा को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्व समावेशी बनाना इस अभियान का उद्देश्य हैसदस्यता अभियान के युद्ध स्तर पर चलाने के लिए पार्टी ने योजनाबद्ध तरीके से योजना बनायी हैसबसे पहले महिलाओ को आरक्षण देने का काम यदि किसी पार्टी ने किया है तो वह भारतीय जानता पार्टी है, चाहे वह आरक्षण पार्टी स्तर पर देने का हो या अन्य स्थानों पर होबैठक मे दक्षिण विधायक अनीता भदेल,जिला संगठन प्रभारी बीरम देव सिंह,जिला महामंत्री वेद प्रकाश दाधीच,सम्पत सांखला,किशनगढ़ सभापति दिनेश राठौड़,उपसभापति मनोहर तारानी,धर्मेश जैन,योगेश शर्मा,किशन गोपाल दरगढ़,बाबूलाल सिंगारिया सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved