For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169747361
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश रथ यात्रा 6 नवंबर को गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर से प्रातः 10:00 बजे समारोह के साथ शुरू होगी।

Post Views 271

November 5, 2024

गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर से पूजन के पश्चात यह यात्रा गुरुद्वारा, रंगजी का मंदिर, वराह घाट , गौ घाट, ब्रह्मा मंदिर होकर मेला मैदान पहुंचेगी। वहां से ज्योति कलश रथ अलग-अलग संभागों के लिए प्रस्थान करेंगे।

सामूहिक साधना महाअनुष्ठान के माध्यम से समर्थ- समृद्ध- संस्कारी भारत के नवनिर्माण के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश रथ यात्रा 6 नवंबर को गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर से प्रातः 10:00 बजे समारोह के साथ शुरू होगी। प्रदेश भर में भ्रमण के लिए 7 ज्योति रथ कलश यात्रा को देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या तीर्थराज पुष्कर में संतों के सानिध्य में सैकड़ो गायत्री परिजनों के साथ शुभारंभ करेंगे। यह अलग-अलग संभाग के रथ प्रदेश के 45 हजार गांवों में जाएंगे। 
 ज्ञान यज्ञ की ज्योति जलाने यह 7 ज्योति रथ कलश अलग-अलग संभागों में जाकर प्रत्येक गांव एवं ढाणी में पहुंचेंगे। ज्योति रथ कलश यात्रा में चलने वाले कार्यकर्ताओं द्वारा गायत्री परिवार के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा संकल्पित "मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण" को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा , पर्यावरण,  नशा उन्मूलन, स्वावलंबन, नारी जागरण, कुरीति उन्मूलन आदि के लिए अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोक शिक्षण का कार्य करेंगे। दीपयज्ञों के माध्यम से सद्ज्ञान रूपी गायत्री मंत्र व सत्कर्म रूपी यज्ञों का प्रचार प्रसार करेंगे । 
गायत्री शक्तिपीठ पुष्कर से पूजन के पश्चात यह यात्रा गुरुद्वारा, रंगजी का मंदिर, वराह घाट , गौ घाट, ब्रह्मा मंदिर होकर मेला मैदान पहुंचेगी। वहां से ज्योति कलश रथ अलग-अलग संभागों के लिए प्रस्थान करेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved