For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169766897
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में श्री संकट मोचन भगवान शिव के मंदिर के दावे की याचिका लगाने वाले अपीलकर्ता विष्णु गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी,

Post Views 111

November 5, 2024

व्हाट्सएप पर आए कॉल और ऑडियो रिकॉर्डिंग भेज कर केस वापस लेने के लिए धमकाया 

अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में श्री संकट मोचन भगवान शिव के मंदिर के दावे की याचिका लगाने वाले अपीलकर्ता विष्णु गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी,
व्हाट्सएप पर आए कॉल और ऑडियो रिकॉर्डिंग भेज कर केस वापस लेने के लिए धमकाया 


अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह में भगवान शिव का मंदिर होने का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने गुप्ता को कोर्ट में दायर वाद को वापस लेने की धमकी देते हुए कहा कि केस वापस ले लो नहीं तो जान से मार देंगे। मामला सोमवार रात 8 बजे का है। इसके बाद विष्णु गुप्ता देर रात क्रिश्चयन गंज थाने पहुंचे और पुलिस शिकायत के साथ कॉल डिटेल देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने धमकी भरे कॉल के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 नवंबर को अजमेर आए थे। 5 नवंबर मंगलवार को को अजमेर न्यायालय में दरगाह में मंदिर होने के दावे को लेकर सुनवाई होनी है। गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अजमेर जिला एवं सत्र न्यायालय में एक सिविल वाद दायर किया  है। इसमें उन्होंने अजमेर की दरगाह में श्री संकट मोचन महादेव मंदिर होने के दावे वाली याचिका लगाई है। इस याचिका को लगाने के बाद से लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा है। सोमवार को वॉट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया कॉलर ने उसे कोर्ट में दायर वाद को वापस लेने के लिए धमकाया है। इसके साथ ही ऑडियो भेजकर गाली गलौज भी की गई है।
विष्णु गुप्ता ने बताया की कॉलर ने फोन कर कहा कि तुम अजमेर आ गए हो वापस नहीं नहीं जा पाओगे। अजमेर दरगाह का केस वापस ले लो नहीं तो मारे जाओगे। विष्णु गुप्ता ने बताया कि करीब 40 से 50 सेकेंड वॉट्सऐप पर कॉलर से बात की थी। इसके बाद उन्होंने कॉल काट दिया लेकिन, कॉलर की ओर से उसे वॉट्सऐप पर ऑडियो भेज कर गाली गलौज की गई। इसके बाद उन्होंने अपने वकील से कॉन्टैक्ट किया और रात 10 बजे थाने पहुंचे। विष्णु गुप्ता ने कहा कि धमकी देने वाले वही लोग है जो नहीं चाहते की अजमेर दरगाह की सच्चाई दुनिया के सामने आए। लेकिन, मैं डरूंगा नहीं और आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved