For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156858497
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: दो दिनों में अब तक 26 नामांकन दाखिल, आज 491 उम्मीदवारों ने लिए आवेदन |  Ajmer Breaking News: रेलवे अधिकारी रवि मीणा के अपहरण का मामला, पुलिस ने बांदीकुई से अपहरणकर्ता से सकुशल छुड़ाया,  सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांगा 21 सवालों का जवाब, देवनानी को घेरा, प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस की एकजुटता को दिखाने का भी किया प्रयास। |  Ajmer Breaking News: आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान अजमेर चैप्टर के द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े का किया जाएगा आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का ब्यावर, सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन दौरा |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित न्यू घुघट रेस्टोरेंट में चोरी, शटर और CCTV कैमरा तोड़कर अंदर घुसा बदमाश, रेस्टोरेंट में रखे हुए गुटके बीड़ी सिगरेट सहित लगभग 20 हजार के माल पर  किया हाथ साफ  | 

अजमेर न्यूज़: नंदराय माता व ब्रह्मा जी के दर्शन कर मांगी प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना

Post Views 111

October 11, 2024

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने ब्रह्मा जी के किए दर्शन और पूजा सरोवर

नंदराय माता व ब्रह्मा जी के दर्शन कर मांगी प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने ब्रह्मा जी के किए दर्शन और पूजा सरोवर

अजमेर। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने आज अपने पैतृक गांव नांद पहुंचे और नंदराय माता की पूजा अर्चना की और दर्शन कर आरती की। उन्होंने नंदराय माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के विकास कार्यों को लेकर समिति पदाधिकारियों से चर्चा भी की। इसके बाद गांव में निर्माणाधीन राजकीय कॉलेज का निरीक्षण किया और प्रगति की जानकारी हासिल की। इसके बाद पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ जगत पिता ब्रह्म जी के दर्शन किए और अजमेर व प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना मांगी। ब्रह्मा मंदिर के महंत वैभव वशिष्ठ ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। साथ ही मंदिर परिसर में बने श्री सिद्धेश्वरी अंबे माता के दर्शन कर मातारानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर में अरुण पाराशर ने धर्मेंद्र राठौड़ को दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार से पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। तीर्थ पुरोहित वैद्यनाथ पाराशर ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान सरोवर की पूजा कराई। मेंघेद्र पाराशर ने आरती कराई। इस दौरान तीर्थ पुरोहित वैद्यनाथ पाराशर व संजय पाराशर, दामोदर मुखिया, एडवोकेट विकास मुखिया आदि पुष्कर वासियों ने राठौड़ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अवसर पर पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, सरपंच विष्णु सिंह राठौड़ व कर्मचारी महासंघ के जिले अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ सहित आदि मौजूद रहे।

पुष्कर मेले के लिए सरकार जारी करे पांच करोड़ का बजट

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने राज्य सरकार से अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर के लिए पांच करोड़ का बजट जारी करने का आग्रह किया। साथ ही पेयजल के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने बात कही। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला अगले माह शुरू होने वाला है। ऐसे में पुष्कर मेले में देश व विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार पुष्कर मेले के लिए पांच करोड़ का बजट जारी करे। साथ ही राज्य सरकार से नगर परिषद में स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की, ताकि जनहित और सरकारी काम सुचारू चल सके। इसी के साथ उन्होंने जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत से भी  पेयजल समस्या दूर कर बेहतर पेयजल व्यवस्था करने का अनुरोध किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved