For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169522615
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर शरीफ दरग़ाह के निज़ाम गेट के बाहर जुमे की नमाज़ बाद गुस्ताखे रसूल के ख़िलाफ़ मुस्लिम समाज का काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन,जमकर की नारेबाजी

Post Views 101

October 11, 2024

अंजुमन सैयदजादगान की ओर से बुलाये गये ऐहतेजाज़ी जलसे को मुस्लिम समाज के सभी वर्गों ने दिया समर्थन

अजमेर शरीफ दरग़ाह के निज़ाम गेट के बाहर जुमे की नमाज़ बाद गुस्ताखे रसूल के ख़िलाफ़ मुस्लिम समाज का काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन,जमकर की नारेबाजी

अंजुमन सैयदजादगान की ओर से बुलाये गये ऐहतेजाज़ी जलसे को मुस्लिम समाज के सभी वर्गों ने दिया समर्थन

 पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम को लेकर विवादित टिप्पणीयां करने वाले और अजमेर दरगाह को लेकर अनर्गल बयानबाजी के विरोध में शुक्रवार को दरगाह के मुख्यद्वार के सामने दरगाह बाजार में समस्त मुस्लिम समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में अंजुमन सैयदजादगान के कारकूनों समेत समाज के सभी वर्गों व बिरादरियों के प्रतिऩिधियो ने हिस्सा लिया।समाज के सभी प्रतिनिधियों ने इस बात पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की कि हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम को लेकर जानबूझकर टिप्पणीयां कर मुस्लिम समाज की भावनाओं को आहत किया जा रहा है। इसी तरह अजमेर स्थित हज़रत ख्वाज़ा ग़रीब नवाज़ रहमातुल्लाह अलेही की दरगाह को लेकर भी विवाद उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। जुमे बाद प्रदर्शन में मांग की गई कि ऐसे सभी मामलों में सरकार को प्रंसज्ञान लेकर ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए,ताकि कोई भी व्यक्ति किसी भी समाज व धर्म को लेकर कोई अनर्गल बयानबाजी ना कर सके।

पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज की ओर से दरगाह के बाहर प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस मौके पर टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग की गई। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के मुख्य द्वार पर जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के सभी लोग इकट्ठा हुए। अंजुमन कमेटी के सदर सैयद गुलाम किबरिया चिश्ती की सदारत में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस मौके पर अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती ने भी जलसे को संबोधित करते हुए नाराजगी जाहिर की।

अंजुमन सैयद जादगान के सदर सैयद गुलाम किबरिया चिश्ती ने कहा कि हम इस बात का फक्र महसूस करते हैं कि हम हिंदुस्तानी हैं और हमारा मुल्क ऋषि, मुनि, वलीयो का देश है। यहां पर हिंदू मुस्लिम सिख इसाई तमाम लोग बड़ी मोहब्बत के साथ रहते हैं। एक दूसरे का सम्मान करते हैं और एक दूसरे के मजहब का ख्याल रखते हैं मगर बड़े अफसोस की बात है कुछ सालों से हम पर हमले किए जा रहे हैं, कही मस्जिदों तो कही दरगाहों को तोड़ा जा रहा है। साथ ही अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। यह बड़े अफसोस की बात है। 

अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी को लेकर कई सारी शिकायतें की गई। लेकिन किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमारी भावनाओं को आहत किया जा रहा है। ख्वाजा साहब की दरगाह में हर धर्म के लोग आते हैं, हम सभी का सम्मान करते हैं। लेकिन कोई गलत बयानबाजी करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved