For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173897696
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की जागरूक एवं जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक – केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना के लिए रेलवे मनाएगा ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी के बलिदान को किया नमन, सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन |  Ajmer Breaking News: भारत की युवा शक्ति 2047 तक भारत को विश्व की महान आर्थिक शक्ति बनाएं  भागीरथ चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  |  Ajmer Breaking News: विद्या भवन ऑडिटोरियम में एजुकेशन टू एडमिनिस्ट्रेशन विषय पर संवाद |  Ajmer Breaking News: स्पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: दीपावली से ठीक पहले सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, 2 महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: द लियोनाइन राइजिंग स्कूल चल वैजयंती

Post Views 121

September 19, 2024

खेल के क्षेत्र में विनीत लोहिया, समाजसेवी राकेश पालीवाल, शिक्षा के क्षेत्र में राहुल शर्मा को अजमेर रत्न की उपाधि से सम्मानित किया। 

द लियोनाइन राइजिंग स्कूल चल वैजयंती
अजमेर 19 सितम्बर। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा है कि शहर में राज्य सरकार भूखण्ड उपलब्ध कराये तो रंगमंच विधा के लिए भवन का निर्माण वे करवायेगें साथ ही उन्होनें इस बात की आवश्यकता जताई कि रंगमंचीय कार्यक्रमों के लिए जवाहर रंगमंच निशुल्क होना चाहिए। वे गुरूवार को में आयोजित आप-हम एवं सपना संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केन्द्र में आयोजित दो दिवसीय 20वाँ अजयमेरू बाल एकांकी नाट्य समारोह का समापन समारोह एबीइन फेस्टिवल के मुख्य अतिथि के रूप अपने विचार व्यक्त कर रहे थे, उन्होनें कहा कि यह आयोजन जिले की नाट्यविद्या से जुड़े न विद्यार्थियों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है, इससे विद्यार्थी रंगमंच पर सशक्त भूमिका निभा रहे है। उन्होनें कहा कि नाट्य कलाकारों प्रोत्साहन देना आवश्यक है चंकि  संस्कृति को जीवित रखने के लिए उत्तम माध्यम है।
रमेश सोनी भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि रंगमंच से जुड़ी ये दोनों संस्था इतना श्रेष्ठ आयोजन शहर में करती है जो आने वाली पीढ़ी के रंगमंच से जुड़ने का सतत् प्रयास है, इसके लिए दोनों संस्थाऐं बधाई की पात्र है।
समारोह का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई करते हुए कहा कि मुझे आज बचपन की याद दिला दी जीवन में जीवंत रहने के लिए नाटक में किरदार निभाना जीवन का सौभाग्य है, व्यक्तित्व निर्माण के लिए कलाकार बनकर जीवन जीने से व्यक्ति को ऊँचाई देती है।
सर्वश्रेष्ठ नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा द लियोनाइन राइजिंग स्कूल को स्व. श्रीमती कमला देवी भारद्वाज एवं स्व. श्री जी.आर.भारद्वाज चल वैजयंती प्रदान की गई, द्वितीय नाटक को लाखन सिंह उप चलवैजयंती फैमली बिजेनस संत जोजफ बा.नि. धोला भाटा, तृतीय नाटक बेटी बचाओं हरी सुंदर बा. उ.मा वि. को अवार्ड व नगद पुरस्कार प्रदान किये गये। प्रथम सर्वश्रेष्ठ रूप सज्जा न्यू ऑल संेट धोला भाटा, द्वितीय सर्वश्रेष्ठ रूप सज्जा सेेट एन्सलम प्रथम सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा माहेश्वरी इंटरनेशल स्कूल कोटडा, द्वितीय सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा संस्कार पब्लिक स्कूल, प्रथम सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा विदाय पब्लिक स्कूल, द्वितीय सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा गुरूकुल पब्लिक स्कूल भजनगंज, प्रथम सर्वश्रेष्ठ संवाद अदायगी दीपदान ऑल सेंट ब्यावर रोेड, द्वितीय सर्वश्रेष्ठ संवाद अदायगी बेटी बचाओं हरी सुंदर बा. उ. मा. वि., प्रथम सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता लक्ष्य काबरा, द्वितीय हास्य अभिनेता यश टोडीवाल, हास्य अभिनेत्री जान्हवी, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता प्रथम आशीष रावत, द्वितीय आदित्य कुमार, सह अभिनेत्री प्रथम इशिता गोदारा, द्वितीय प्रियांशी, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता प्रथम लक्ष्य मैसी, द्वितीय रौनक चौहान, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पूर्वी, द्वितीय किणल वैष्णव, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक नीतू भार्गव सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकर में प्रहलाद पात्र को दिया गया।
अजमेर रत्न से हुए सम्मानित
खेल के क्षेत्र में विनीत लोहिया, समाजसेवी राकेश पालीवाल, शिक्षा के क्षेत्र में राहुल शर्मा को अजमेर रत्न की उपाधि से सम्मानित किया। 
अनिल भारद्वाज ने बताया कि समारोह में पूर्व उप महापौर संपत सांखला, कंवल प्रकाश किशनानी भाजपा जिला मंत्री विक्रम सिंह राठौड, पूर्व पार्षद सुभाष खंडेलवाल, गिरधर तेजवानी, राजेन्द्र गांधी, महेन्द्र बंसल, संजय खंडेलवाल, शिवरत्न गौतम, अत्रि भार्गव, अमीषा नागरानी, विशाखा नागरानी, आशु गुप्ता, सीमा भार्गव, सुचिर भारद्वाज, अभय पांचाल, धर्मेन्द्र कड़ेला, विकल्प सिंह, तेज बहादुर सिंह गौतम, महिका भार्गव, मान्यता भार्गव, मीमान्सा सिंह, शुभ नोटवानी, नरेन्द्र, सहित उपस्थित थे।  
समारोह में निर्णायक के रूप में नीरज कड़ेला, दिशा प्रकाश किशनानी, माधवी स्टीफन ने भूमिका अदा की।, मंच संचालन संयोजक नरेन्द्र भारद्वाज ने किया, धन्यवाद संस्था अध्यक्ष विष्णु अवतार भार्गव ने दिया। लक्की ड्रा मे प्रथम पुरस्कार रेंसिग साईकिलएमपी नानकराम द्वारा दी गई एवं अन्य पुरस्कार श्री कुबेरा कलेक्शन व यॉर चॉइस द्वारा दिये गये।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved