For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157067048
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान,पढ़ेंगे लिखेंगे कब, नशे का त्याग करेंगे तब - चम्पालाल महाराज |  Ajmer Breaking News: रिश्तेदार ने ही उड़ाए 50 हजार रुपये, OTP हासिल कर दूसरे खाते में किये ट्रांसफर; आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दुकानदारों में रोष, थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही | 

अजमेर न्यूज़:  मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी ने अजमेर प्रवास के दौरान क्लॉक टावर थाने का किया निरीक्षण, 

Post Views 51

September 19, 2024

थाने की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, सफाई और माल खाने में मिली कमियों को सुधारने के लिए निर्देश

 मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी ने अजमेर प्रवास के दौरान क्लॉक टावर थाने का किया निरीक्षण, 

थाने की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, सफाई और माल खाने में मिली कमियों को सुधारने के लिए निर्देश

मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी गुरुवार को अजमेर दौरे पर रहे। यहां उन्होंने क्लॉक टावर थाने का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि मानव अधिकार आयोग से संबंधित बहुत सारी गतिविधियां हमारे द्वारा चलाई जाती है। थानों में मानव अधिकारों का ठीक ढंग से पालन हो रहा है या नहीं, इसे लेकर थाने का निरीक्षण किया है। थाने पर कोई भी गिरफ्तारी नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान सभी कुछ संतोषजनक मिला है लेकिन सफाई और मालखाने को बेहतर करने का निर्देश दिया है।मानव अधिकारों की पालना के सवाल पर अध्यक्ष मूलचंदानी ने कहा कि हमारा पुलिस स्टाफ कानून से आ बद्ध नागरिक है। आमतौर पर पुलिस की कोई शिकायत नहीं आती है। कभी-कभी कोई शिकायत मिलती है तो प्रभावी कार्रवाई भी करते हैं। जो भी दोषी होता है कानूनी रूप से कार्रवाई की जाती है।

मानव अधिकारों को लेकर जागरूकता के सवाल पर अध्यक्ष मूलचंदानी ने कहा कि आजकल डिजिटल इंडिया का समय है। हम सभी लोग जागरूक हैं। ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सभी सक्रिय हैं, सभी नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में सजग करते रहते हैं। मानव अधिकार आयोग की तरफ से भी कई कार्यक्रम चलाकर जागरूक किया जाता है। जहां-जहां कमियां है उसे देखा जा रहा है। पेंडेंसी के सवाल पर अध्यक्ष मूलचंदानीने कहा कि हमारे यहां आमतौर पर पेंडेंसी कम रहती है, जो भी शिकायत आती है तुरंत उसे दर्ज करके कार्रवाई की जाती है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में जल भराव, सार्वजनिक मार्गों पर खड्डों, हॉस्पिटल्स में अनियमिताओं की शिकायतें मिली थी उसे भी संज्ञान में लिया गया। अजमेर के बारे में भी संज्ञान लिया गया है।  

उन्होंने कहा कि इस बार राजस्थान में काफी ज्यादा बरसात हुई है।अभी भी बरसात का दौर चल रहा है। सड़कें बारिश के कारण खराब हुई है। निगम और प्रशासन, राजस्थान सरकार अपने हिसाब से त्वरित रूप से ठीक करवा रही है। मानवीय मूल्य बिल्कुल बरकरार रहेंगे। लोगों की जो भी दिक्कत है, उसे जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक दक्षिण ओमप्रकाश सरावग,थाना प्रभारी दिनेश चौधरी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved