For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167150369
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाचियावास में तीन बड़े खेल आयोजनों का संगम: साथ खेलें, यूनिफाइड स्पोर्ट्स एवं फ्लोरबॉल स्टेट लेवल सिलेक्शन ट्रायल |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा आर्यन कॉलेज अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स की जानकारी प्रदान की गई। |  Ajmer Breaking News: युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद  विजयी टीम मैक्स के संघर्ष के वफादार साथी हेमंत गुर्जर अध्यक्ष व जय वाल्मीकि उपाध्यक्ष का मधुसूदन मैक्स पाराशर के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी विकास विहार कॉलोनी में कार का साइड ग्लास तोड़ने को लेकर विवाद, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। | 

अजमेर न्यूज़: मुख्यमंत्री शर्मा,देवनानी, रावत और दक ने किया अव्याना एविएशन एकेडमी का उद्घाटन: विकसित राजस्थान की यात्रा में विमानन क्षेत्र अहम पड़ाव: भजनलाल शर्मा

Post Views 41

August 4, 2024

मुख्यमंत्री शर्मा ने रविवार को किशनगढ़ एयरपोर्ट पर अव्याना एविएशन एकेडमी के फ्लाइट स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन किया और विमान को उड़ान के लिए झंडी दिखाई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को सुशासन की नई उड़ान देकर तरक्की की ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। विकसित राजस्थान की यात्रा में विमानन क्षेत्र अहम पड़ाव है, इसलिए सरकार ने इसे बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किशनगढ़ एयरपोर्ट की जमीन सहित अन्य सभी आवश्यकताओं के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इससे यहां विमानन क्षेत्र का विकास होगा और दुनिया के प्रमुख व्यापारिक केन्द्र किशनगढ़ में आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने रविवार को किशनगढ़ एयरपोर्ट पर अव्याना एविएशन एकेडमी के फ्लाइट स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन किया और विमान को उड़ान के लिए झंडी दिखाई। उन्हांने कहा कि यह फ्लाइट स्कूल राज्य का पहला उड़ान प्रशिक्षण केन्द्र है। यह युवाओं को कॅरियर में नए अवसर उपलब्ध कराकर उनके सपनों को हकीकत में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शर्मा ने कहा कि युवा अपने कर्म और बुद्धि कौशल से अपने सपनों को पूरा करें तथा परिवार के साथ देश-प्रदेश के लिए गर्व का विषय बनें।

1.41 करोड़ से अधिक लोगों ने लिया उडान योजना का लाभ

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की प्रगतिशील नीतियों की वजह से विमानन क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश भर में 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार के नवाचारों से ही भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। 

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना का अब तक 1.41 करोड़ से अधिक घरेलू यात्री लाभ उठा चुके है। भारतीय हवाई अड्डों पर कुल हवाई यात्रियों की संख्या हर साल 15 फीसदी तक बढ़ रही है और यह सालाना 37 करोड़ 6 लाख तक पहुंच गई है। 

उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या तो 22 प्रतिशत की दर से बढ़कर 7 करोड़ हो चुकी है। भारतीय हवाई अड्डों पर एयर कार्गा भी 7 फीसदी की दर से बढ़ा है और यह 33 लाख 7 हजार टन हो गया है।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान में भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार है। भारत सरकार ‘उड़ान’ योजना के माध्यम से विमानन क्षेत्र को समावेशिता प्रदान कर रही है। 

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि अजमेर की धरती देवताओं की धरती है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान पर विशेष ध्यान दिया है और वे राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। 

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भेजा वीडियो संदेश

समारोह में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वीडियो संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में श्री धामी ने कहा कि यह फ्लाइट स्कूल युवाओं को सपने पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री के समारोह स्थल पर पहुंचने पर अव्याना एविएशन एकेडमी के डायरेक्टर शार्दुल सेठ ने मुख्यमंत्री का साफा पहनाकर स्वागत किया और विमान का मॉडल भेंट किया। 

इस दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री गौतम कुमार दक, जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, विधायक श्रीमती अनीता भदेल, रामस्वरूप लांबा, श्री वीरेन्द्र सिंह कानावत, विकास चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय एवं नागरिक उड्डयन शिखर अग्रवाल, संभागीय आयुक्त अजमेर महेश चंद्र शर्मा, किशनगढ़ एयरपोर्ट डायरेक्टर बीएल मीणा, उद्योगपति अशोक पाटनी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved