For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170218680
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: आदर्श नगर थाना अंतर्गत थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवार ने कथित परिवार के परिचित गुरुजी पर लगाया नाबालिक से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप,

Post Views 161

July 20, 2024

पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

आदर्श नगर थाना अंतर्गत थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवार ने कथित परिवार के परिचित गुरुजी पर लगाया नाबालिक से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप,

पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

15 साल की नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने वाले परिवार के परिचित कथित बाबा के खिलाफ आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता के भाई ने परिवार में गुरुजी की तरह आने वाले बुजुर्ग पर बहन से अश्लील हरकतें करने और किसी को बताने पर  धमकी देने का आरोप लगाया है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
आदर्श नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 साल की बहन डिप्रेशन में और गुमसुम रहने लगी थी। परिवार के पूछने पर उसने आपबीती बताई। बहन ने बताया कि 2 महीने पहले गुरुजी, जिसका घर पर आना-जाना लगा रहता था। रात में घर पर रुका हुआ था।
रात के समय वह कमरे में आया और अश्लील हरकत की उसने  दुष्कर्म का भी प्रयास किया, उसे बदनाम करने की धमकी देकर चुप करवा दिया। आरोपी की धमकी से परेशान होकर बहन ने परिवार वालों को कुछ भी नहीं बताया ।
पीड़िता के भाई ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उसके बाद भी उसकी बहन के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाया। लालच देने के लिए उसे एक मोबाईल फोन भी दिया। पीड़िता और उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के भाई की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved