For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168856785
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

अजमेर न्यूज़: स्मार्ट सिटी अजमेर में युवा खिलाड़ी भी अब खेलों से हो रहे हैं महरूम ,अजमेर के एकमात्र खेल स्टेडियम पटेल मैदान में फुटबॉल ग्राउंड पर निगम ने लगाए ताले 

Post Views 211

July 19, 2024

खिलाड़ियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जताया विरोध, कोच बोले इस तरह से कैसे नाम रोशन कर पाएंगे खेल प्रतिभाएं, जब उनके खेलने पर ही लगेगा प्रतिबंध

स्मार्ट सिटी अजमेर में युवा खिलाड़ी भी अब खेलों से हो रहे हैं महरूम ,अजमेर के एकमात्र खेल स्टेडियम पटेल मैदान में फुटबॉल ग्राउंड पर निगम ने लगाए ताले 

खिलाड़ियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जताया विरोध, कोच बोले इस तरह से कैसे नाम रोशन कर पाएंगे खेल प्रतिभाएं, जब उनके खेलने पर ही लगेगा प्रतिबंध


अजमेर में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत अजमेर के एकमात्र खेल स्टेडियम पटेल मैदान का करोड़ों रुपए की लागत से कायाकल्प किया गया। कल तक जिस पटेल मैदान में बच्चे और खेल प्रतिभाएं फुटबॉल और एथलेटिक्स की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे थे आज इस ग्राउंड पर जब नियमित वर्क आउट करने वाले बच्चे पहुंचे तो उन्हें ताला लगा मिला। उनके प्रशिक्षक शिवदत्त पाराशर ने रोष प्रकट करते हुए नगर निगम के द्वारा की गई तालाबंदी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन ने गलत किया है। एक तरफ तो नगर निगम ने कुछ दिन पूर्व अजमेर के खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट कराया जिससे कि खेल प्रतिभाएं आगे आ सके वही आज ग्राउंड पर ताले लगा दिए ।
उन्होंने यहां तक कहा कि बड़े-बड़े घरानों और एसी कमरों में बैठने वाले लोगों के बच्चे खेलों में दम नहीं दिखाते यह वही गरीब बच्चे होते हैं जो भारत का नाम रोशन करते हैं। ऐसे में वह पिछले तीन दशक से निशुल्क बच्चों को प्रशिक्षित कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार कर रहे हैं लेकिन नगर निगम अब पैसों की भूख में ग्राउंड का भी किराया वसूलने के मूड में है ।
तरण ताल तो पहले ही किराए पर दिया जा चुका है जिस पर ठेकेदार की मनमर्जी से हजारों रुपए वसूले जा रहे हैं । ऐसे में अब फुटबॉल और एथलेटिक्स ट्रैकिंग ग्राउंड को भी किराए पर उठाने का मूड बनाया जा रहा है जिसे किसी हालत में अजमेर का खिलाड़ी बर्दाश्त नहीं करेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved