For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166791626
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के एसपी ऑफिस के बाहर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पेशी पर आए एक प्रेमी युगल और युवती के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। |  Ajmer Breaking News: छत पर सो रहे परिवार को ताला लगाकर बंधक बनाया, लाखों के गहने और नकदी लेकर चोर फरार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 12 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी आयाम का शौर्य शक्ति संचलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत गुढ़ा गांव में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: ​राजनीतिक पार्टी के खाते का इस्तेमाल कर लाखों की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में शेयर ट्रांसफर के नाम पर साइबर ठगी, 300 शेयर बेचकर ₹2.73 लाख की रकम हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: सुभाष उद्यान के जीर्णोद्धार और सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर ने किया निरीक्षण, पार्क में खाद्य पदार्थ ले जाने पर लगाई रोक,   |  Ajmer Breaking News: अजमेर: रेलवे कर्मचारी अपहरण-फिरौती मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात: बोले- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा; पायलट ने कहा- संकट में पढ़ रहा था हनुमान चालीसा | 

अजमेर न्यूज़: आनासागर झील संवर्धन एवं संरक्षण अभियान, जलकुम्भी योद्धाओं का हुआ सम्मान अजमेर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में सभी दें सहयोग-श्री देवनानी

Post Views 41

June 14, 2024

 नगर निगम की महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा ने कहा कि नगर निगम की टीम द्वारा 18-18 घण्टे प्रतिदिन कार्य करके इस चुनौति पर विजय प्राप्त की गई है।

आनासागर झील संवर्धन एवं संरक्षण अभियान, जलकुम्भी योद्धाओं का हुआ सम्मान अजमेर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में सभी दें सहयोग-श्री देवनानी
              अजमेर, 14 जून। आनासागर झील संवर्धन एवं संरक्षण अभियान के अन्तर्गत जलकुम्भी योद्धाओं का सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। इसमें विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में सभी को अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उप महापौर श्री नीरज जैन एवं आयुक्त श्री देशलदान ने जलकुम्भी योद्धाओं के कार्य की सराहना की। 
              विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर स्वच्छ और सुन्दर रहे यह उत्तरदायित्व हम सभी का है। नगर निगम अथवा सरकार इनमें हमारी सहभागी है। आनासागर से जलकुम्भी हटाने का कार्य काफी चुनौतिपूर्ण था। इसे पूर्ण करने के लिए नगर निगम की सम्पूर्ण टीम बधाई की पात्रा है। इसके लिए प्रत्येक स्तर का सहयोग रहा। इसे मूर्त रूप देने वाले यौद्धाओं का सम्मान वास्तविकता में अजमेर शहर का सम्मान है।
                 उन्होंने कहा कि नगर निगम हम सभी का है। मानसून में नालों की सफाई का कार्य भी एक चुनौति रहेगी। नगर निगम द्वारा इसे प्रतिवर्ष पूर्ण किया जाता है। फाॅयसागर में भी कार्य आरम्भ हुआ है। इसका केचमेण्ट एरीया बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे ईआरसीपी से जोड़ने से अजमेर शहर को राहत मिलेगी। अजमेर शहर के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध रहेगा। संवेदनशीलता से कार्य करके जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। वेतनभोगी कर्मचारी की जगह जनसेवक बनकर कार्य करें। 
                 नगर निगम की महापौर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा ने कहा कि नगर निगम की टीम द्वारा 18-18 घण्टे प्रतिदिन कार्य करके इस चुनौति पर विजय प्राप्त की गई है। इससे पूर्व भी कोरोना और लम्पी के दौरान भी नगर निगम ने पूर्ण समर्पित भाव से कार्य किया। नगर निगम का प्रयास रहेगा कि वैज्ञानिकों तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग से आनासागर में जलकुम्भी को दुबारा पनपने से रोका जाए।
               अधिशाषी अभियन्ता श्री मनोहर सोनगरा ने आनासागर को जलकुम्भी मुक्त करने के लिए 20 मार्च से अब तक किए कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्य के दौरान समाने आई चुनौतियों के बारे में भी बताया गया। 
इन्हें  किया सम्मानित
                  जलकुम्भी यौद्धा सम्मान समारोह में अधिशाषी अभियन्ता श्री मनोहर सोनगरा, श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, श्री कपिल पालीवाल, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिलीप बम्बानी, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री मनीष शर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता श्रीमती सोनीया सोनी, श्री रविन्द्र सिंह राठौड़, श्री शिवराज निमेेडिया सहित कुल 93 यौद्धाओं को प्रशस्ति पत्रा एवं गिफ्ट हेम्पर प्रदान किए गए। इनमें कनिष्ठ लिपिक, जमादार, सफाई कर्मी, टीम लीडर, श्रमिक, पोकलेन चालक, जेसीबी चालक, डम्पर चालक, ट्रेक्टर चालक, डिविडिंग चालक, सामग्री उपलब्ध करने वाले तथा वाहनों की रिपोर्ट करने वाले शामिल है।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved