For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174652241
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

अजमेर न्यूज़: अलवर गेट थाने में विवाहिता के साथ पूर्व पति और रिश्तेदारों द्वारा अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा हुआ दर्ज,सीओ साउथ ओमप्रकाश कर रहे हैं मामले की जांच

Post Views 71

June 14, 2024

पीड़िता ने अपने पहले पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर किडनैप कर 8 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अलवर गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

अलवर गेट थाने में विवाहिता के साथ पूर्व पति और रिश्तेदारों द्वारा अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा हुआ दर्ज,सीओ साउथ ओमप्रकाश कर रहे हैं मामले की जांच

अलवर गेट थाना अंतर्गत शुक्रवार कोई एक विवाहिता से गैंगरेप का प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपने पहले पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर किडनैप कर 8 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अलवर गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने जबरदस्ती अबॉर्शन करवाने और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  अजमेर दक्षिण पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश सरावग ने बताया कि पीड़िता की ओर से अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि मई 2024 को उसके रिश्तेदार का फोन आया वह बोला कि उसके परिवार वाले उससे मिलने के लिए कल्याणपुरा बस स्टैंड पर आए हुए हैं। वह परिवार वालों से मिलने के लिए गई, तब रिश्तेदार ने साथ चलने के लिए कहा तो पीड़िता ने मना किया तो उसे किडनैप कर अपने साथ ले गया और उसके साथ मारपीट की गई। और उसके साथ लगभग आठ दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। ऐसी रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सी ओ ओमप्रकाश के द्वारा की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved