For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170398883
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: दैनिक अधिकार की उड़ान फर्जी मीडिया बना कर प्रत्येक से 2100 रुपए वसूलने के बाद फर्जी पत्रकार बनकर दूसरों को पत्रकार की डिग्री देने वाला फर्जी पत्रकार हुआ फरार 

Post Views 91

June 14, 2024

पीड़ित लोग रसीद और आईडी कार्ड लेकर पहुंचे अलवर गेट थाने,फर्जी पत्रकार राजेश मेघवाल और उसकी सहयोगी महिला के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

दैनिक अधिकार की उड़ान फर्जी मीडिया बना कर प्रत्येक से 2100 रुपए वसूलने के बाद फर्जी पत्रकार बनकर दूसरों को पत्रकार की डिग्री देने वाला फर्जी पत्रकार हुआ फरार 

पीड़ित लोग रसीद और आईडी कार्ड लेकर पहुंचे अलवर गेट थाने,फर्जी पत्रकार राजेश मेघवाल और उसकी सहयोगी महिला के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

फर्जी मीडिया हाउस बनाकर लोगों से 21 सौ  21 सौ रुपए वसूलने और उन्हें प्रशिक्षण देकर पत्रकार बनने का झांसा देने वाला एक मामला अलवर गेट थाने में देखने को मिला जब कुछ लोग इस कथित पत्रकार और इसके गिरोह की ठगी का शिकार भी हुए और लोगों ने ठगी करने वाले फर्जी पत्रकार के खिलाफ अलवर गेट थाने में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की ।ठगी का शिकार बने लोगों ने बताया कि राजेश मेघवाल नाम का व्यक्ति पत्रकारिता के नाम पर ठगी करवाने को कहता था। ब्लैकमेल कर लोगों से पैसा वसूल करने का दवाब बनाता।उसने मीडिया का कार्ड भी बनाया ₹2100 की रसीद भी काट कर दी लेकिन गूगल पर सर्च करने के बाद भी कथित अखबार का आरएनआई नंबर नहीं आ रहा है। जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि वह पत्रकार फर्जी है और उसका अखबार भी फर्जी है ।जिसकी शिकायत करने वो अलवर गेट थाने पर पहुंचे हैं।
एक अन्य पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह उनको अलग-अलग तरीके के मीडिया से संबंधित काम करने की कहता, उसके ऑफिस में एक महिला भी बैठा करती थी जो महिला अपने आप को उसे फर्जी पत्रकार की पत्नी बताती थी लेकिन आज जब थाने पर उसकी शिकायत दी तो कुछ पुलिसकर्मी उसके ऑफिस पहुंचे उससे पहले वह औरत कुछ वकीलों के साथ अलवर गेट थाने पहुंच गई और वहां पर पीड़ितों के सामने कहने लगी कि वह मेरा पति नहीं है ।
इससे स्पष्ट होता है कि पत्रकारिता के नाम पर फर्जीवाड़ा फैलाया जा रहा था। अब उसके नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उसका नंबर बंद आ रहा है। वहीं फर्जी पत्रकार की फर्जी बीवी बनने वाली महिला ने  कहा है कि सभी को उनके पैसे लौटा दिए जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved