For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169627212
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: दरगाह शरीफ मे मोबाईल जेब तराशी कि शातिर गैंग को पकड़ा 21 कीमती मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत 6.50 लाख रूपये के मोबाईल फोन बरामद व 4 अभियुक्त गिरफतार

Post Views 111

May 27, 2024

दरगाह पुलिस टीम द्वारा एक जनवरी 2024 से अब तक करीब 167 कीमती मोबाईल कीमत लगभग 55.8 लाख के फोन बरामद कर प्रकरण पंजीबद्ध किये जा चुके है।

दरगाह शरीफ मे मोबाईल जेब तराशी कि शातिर गैंग को पकड़ा 21 कीमती मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत 6.50 लाख रूपये के मोबाईल फोन बरामद व 4 अभियुक्त गिरफतार

शहर अजमेर में चोरी, नकबजनी लूट की होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने अपराधियो के विरूद प्रभावी कार्यवाही हेतु देवेन्द्र कुमार बिश्नोई पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा शहर अजमेर के समस्त थानाधिकारियो को निर्देशित किया गया है। इसी कम में थानाधिकारी पुलिस थाना दरगाह अजमेर द्वारा बताया कि दिनांक 26.05.2024 को मोबाईल चोरी के संबंध में मुताबिक इतला ख्वाजा मोईनुदीन चिश्ती दरगाह शरीफ में आने जाने वाले जायरीन से भीड़ भाड होने पर दरगाह ईलाका में सहायक उप निरीक्षक बनवारी लाल मय जाब्ता के मुखबीर की सूचना पर चोरी की वारदात करने वाली सक्रिय गैंग को दस्तयाब किया गया। प्रकरण हाजा के आरोपीगणो की गिरफतारी हेतु  दुर्ग सिह राजपुरोहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एंव मुख्यालय अजमेर के निर्देशन में व  लक्षमणराम वृताधिकारी वृत दरगाह जिला अजमेर के निकटतम सुपरविजन में नरेन्द्र थानाधिकारी पुलिस थाना दरगाह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा घटनास्थल दरगाह परिसर तथा आस पास के सी.सी.टी.वी कैमरो के फुटेज लेकर सी.सी.टी.वी कैमरे खंगाले गये तथा तकनीकी सहायता से विश्लेषण किया गया। तथा मुखबीर व होटल सचालको से सम्र्पक कर पूर्व के चोरी में चालानशुदा अभियुक्तो तथा अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता पूछताछ की निरन्तर गस्त निगरानी कर सगठित गिरोह का सुरागरसी कर आसूचना के आधार पर आरोपी 1. ग्यासुदीन 2. मेनूल शेख 3. मोहम्मद उस्मान 4 मोहम्मद मुजाहिद इन चार आरोपियों ने मोबाईल चोरी की वारदात करना स्वीकार करने पर इनके कब्जे से 21 कीमती मोबाईल फोन विभिन्न कम्पनियों के बरामद किये जा चुके है। दरगाह पुलिस टीम द्वारा एक जनवरी 2024 से अब तक करीब 167 कीमती मोबाईल कीमत लगभग 55.8 लाख के फोन बरामद कर प्रकरण पंजीबद्ध किये जा चुके है। गिरफतार शुदा मुल्जिमान से गहनता से पूछताछ जारी है। तथा मोबाईल गैंग के सदस्यों से स्थानिय लोगो की सदिग्धता पाये जाने पर उन्हे भी गिरफतार किया जावेगा। जिनसे गैंग के अन्य साथियों और मोबाईल फोन बेचने के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इनसे और मोबाईल फोन बरामद होने की संभावना है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved