For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169733400
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का लगाया आरोप

Post Views 131

May 27, 2024

बंगाल में हाई कोर्ट के फैसले को ना मानने वाला बयान देकर ममता बनर्जी ने किया संविधान का अपमान

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का लगाया आरोप 

बंगाल में हाई कोर्ट के फैसले को ना मानने वाला बयान देकर ममता बनर्जी ने किया संविधान का अपमान 

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि भाजपा ने गारंटी देते हुए कहा है कि जब तक देश की संसद में भाजपा का एक भी सदस्य है हम दलित, आदिवासी, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) का आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे। जैसा सब जानते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा ओबीसी में शामिल कर ओबीसी कोटे के तहत मुस्लिमों को ओबीसी सर्टिफिकेट और ओबीसी आरक्षण दिया जा रहा था, उसे कलकत्ता हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है, तृणमूल सरकार द्वारा 2010 से लेकर 2024 तक जारी किये गए ओबीसी सर्टिफिकेट को भी रद्द कर दिया गया है।हाई कोर्ट का फ़ैसला आने के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने कहा कि वह हाईकोर्ट के आदेश को नहीं मानेंगी। क्या ममता बनर्जी संविधान से ऊपर हैं? क्या संविधान के तहत काम करना इनका काम नहीं है? क्या संविधान की रक्षा करना इनका काम नहीं है? ममता बनर्जी को पता होना चाहिए कि संविधान से ऊपर कोई भी नहीं है। ममता बनर्जी भी संविधान की रक्षा की शपथ लेकर ही मुख्यमंत्री बनी हैं। ममता बनर्जी का यह बयान संविधान का अपमान है।उन्होंने कहा राहुल गांधी संविधान कि पुस्तिका लेकर फिरते रहते हैं लेकिन ऐसे मुद्दों पर जब हाईकोर्ट के तरफ़ से फ़ैसला आता है और इंडी गठंबंधन के मुस्लिम तुष्टिकरण का पर्दाफाश होता है तथा इंडी गठबंधन की गतिविधियों में तुष्टिकरण की राजनीति स्पष्ट दिखाई देती है तो वे चुप्पी साध लेते हैं। ऐसे लोगों को चुनाव में भारत की जनता करारा सबक सिखाएगी।इसके साथ ही सोनी ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण संवैधानिक नहीं है, कांग्रेस ने ओबीसी, एससी और एसटी के आरक्षण में कटौती कर उसे मुसलमानों को दे दिया।

प्रेस वार्ता में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत, भाजपा संभाग मीडिया सहप्रभारी रचित कच्छावा, उत्तर विधानसभा मीडिया प्रभारी अंकुर सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved