For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169611736
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी फिर से 25 की 25 सीटें जीतकर अपना रिकॉर्ड रखेगी कायम 

Post Views 181

April 20, 2024

 कम वोटिंग परसेंटेज पर गर्मी और शादी समारोह की  व्यस्तता को बताया कारण

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी फिर से 25 की 25 सीटें जीतकर अपना रिकॉर्ड रखेगी कायम 

 कम वोटिंग परसेंटेज पर गर्मी और शादी समारोह की  व्यस्तता को बताया कारण

भाजपा के राजस्थान प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे शनिवार को अजमेर पहुंचे। तीर्थ नगरी पुष्कर में सरोवर की पूजा अर्चना और जगत पिता ब्रह्मा जी के दर्शन के बाद विनय सहस्त्र बुद्ध ने लोकसभा चुनाव कार्यालय अजमेर में पत्रकारों से बातचीत की।  लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में पहले चरण में वोटिंग कम होने पर वे बोले- जहां सरकार बदलनी होती है, तब जोर-शोर से वोटिंग करते हैं। जब सरकार वहीं रखनी होती है तो लोगों में उत्साह थोड़ा कम होता है। वसुंधरा राजे के सवाल पर कहा कि वे स्टार प्रचारक की लिस्ट में है। मैं उनसे लगातार संपर्क में हूं। रामनवमी के कारण वह अपनी पूजा-पाठ में व्यस्त थी। अभी जहां-जहां हम बुला रहे हैं, वह जा रही है।  राजस्थान प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि बीजेपी इस चुनाव में पहले से आत्मविश्वास के साथ उतरी है। यह आत्मविश्वास हमारे काम के आधार पर है। पॉलिटिक्स और परफोर्मेंस की बात करने के लिए हिम्मत अगर कोई रखती है, तो वह बीजेपी है। कांग्रेस कभी भी परफोर्मेंस की बात नहीं करेगी क्योंकि परफॉर्मर क्या होता है, वह उन्हें मालूम नहीं है। 
 
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कम वोटिंग परसेंट सामने आया है। इस पर उन्होंने कहा कि इसका एक कारण धूप और दूसरा लोगों की शादी में व्यस्तता हो सकता है। इसके बावजूद हमारे वोटर कार्यकर्ताओं की अपील के माध्यम से मतदाता अपने घरों से जल्दी बाहर निकले और वोटिंग करने के लिए तत्पर रहे। इसके कारण कम परसेंटेज वोटिंग के बावजूद भी बीजेपी की जीत सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जहां सरकार बदलनी होती है, तब लोग जोर-शोर से वोटिंग करते हैं। जब सरकार रखनी होती है है तो लोगों में उत्साह थोड़ा कम होता है। आम लोगों ने माना है कि बीजेपी तो सरकार बनाने वाली है। थोड़ा इसके कारण भी सक्रियता कम हुई होगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved