For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170128619
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: 20 अप्रैल 2024 को प्रदेश के केबिनेट मंत्री राज्यवर्द्धन राठौड़ एवं  जवाहर बेधम ने शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय में सैनिक प्रकोष्ठ सम्मेलन को संबोधित किया 

Post Views 51

April 20, 2024

वहीं शाम 6 बजे  विजय लक्ष्मी पार्क में पार्षद सम्मेलन में सम्मिलित होकर भाजपा परिवार में जोश व उत्साह का संचार किया।

आज दिनांक 20 अप्रैल 2024 को प्रदेश के केबिनेट मंत्री राज्यवर्द्धन राठौड़ एवं  जवाहर बेधम ने शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय में सैनिक प्रकोष्ठ सम्मेलन को संबोधित किया 
तो वहीं शाम 6 बजे  विजय लक्ष्मी पार्क में पार्षद सम्मेलन में सम्मिलित होकर भाजपा परिवार में जोश व उत्साह का संचार किया।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर तरक्की के पथ पर अग्रसर है। देश में ही नहीं विदेशों में भी भारत का रुतबा बढ़ा है ,आने वाले 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनामी बनने जा रहा है इसलिए भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री की गद्दी सौंपने जा रही है ।
उन्होंने कहा कि कम वोटिंग परसेंटेज मौजूदा गवर्नमेंट की गारंटी देता है कि उसे फिर से सत्ता संभालनी है उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की  डबल इंजन की सरकार है। जिस तरह से पिछले तीन महीने में राजस्थान सरकार ने गुड गवर्नेंस का प्रदर्शन किया है वह कांग्रेस सरकार पिछले 5 साल में नहीं कर पाई। आप देख पा रहे हैं कि 3 महीने में ही पेपर लीक के 100 से अधिक आरोपी जेल की सलाखों के पीछे है, संगठित अपराध रुक गया है, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में भी भारी कमी आई है, अब अपराधी अपराध करने से पहले 10 बार सोचता है। यह सब हो सका है डबल इंजन की सरकार के प्रति आम जनता द्वारा विश्वास व्यक्त किए जाने का नतीजा और एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा पूरा भारत मेरा परिवार अबकी बार 400 पार सफल और साकार होने जा रहा है। 

विजयलक्ष्मी पार्क में आयोजित भाजपा पार्षद सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अजमेर विजयनगर किशनगढ़ पुष्कर के समस्त पार्षद और जनप्रतिनिधीकरण मौजूद रहे इस दौरान कांग्रेस के पूर्व पार्षद अजय कृष्ण तेनगोर,दीनदयाल शर्मा और रश्मि शर्मा ने राज्यवर्धन सिंह और जवाहर बेधम से कमल निशान वाला दुपट्टा पहनकर कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।उप महापौर नीरज जैन ने बताया कि देशभर में जिस तरह से राम का तिरस्कार करने वाली कांग्रेस का तिरस्कार हो रहा है उसकी वजह से कांग्रेस कहीं भी खड़ी नजर नहीं आ रही है। पहले चरण के चुनाव में ही लोगों ने कांग्रेस का बहिष्कार कर दिया है। इसलिए कांग्रेस के सनातनी लोग धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं ।आज भी अजमेर के तीन कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हुए हैं उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved