For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157113921
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान,पढ़ेंगे लिखेंगे कब, नशे का त्याग करेंगे तब - चम्पालाल महाराज |  Ajmer Breaking News: रिश्तेदार ने ही उड़ाए 50 हजार रुपये, OTP हासिल कर दूसरे खाते में किये ट्रांसफर; आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दुकानदारों में रोष, थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही | 

अजमेर न्यूज़: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन अजमेर शाखा 2022 से 2024 टीम का सफल कार्यकाल हेतु सम्मान और नई कार्यकारिणी टीम का गठन

Post Views 71

April 20, 2024

शाखा अध्यक्ष अम्बिका हेडा ने बताया की शाखा के लिए आज बहुत ही बड़ा दिन था जब शाबाशियों के साथ जिम्मेदारियाँ भी बाँटी गई। 

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन अजमेर शाखा 2022 से 2024 टीम का सफल कार्यकाल हेतु सम्मान और नई कार्यकारिणी टीम का गठन 

शाखा अध्यक्ष अम्बिका हेडा ने बताया की शाखा के लिए आज बहुत ही बड़ा दिन था जब शाबाशियों के साथ जिम्मेदारियाँ भी बाँटी गई। समारोह की शुरुआत से पहले नई कार्यकारिणी के साथ सलाहकार समिति प्रमुख अनीता गुप्ता, संरक्षक अध्यक्ष नामित खण्डेलवाल द्वारा कार्यकारिणी मीटिंग रखी गई। मीटिंग में सभी नव आंगतुक पदाधिकारीयों को उनके पद अधिकार, दायित्व, कर्तव्य और जिम्मेदारियों को लेकर सभी बातों से अवगत करवाया गया।एक घण्टे की इस मीटिंग में आगे आने वाले सभी प्रकल्पों के कार्यों के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई। 2022-2024 राष्ट्रीय स्लोगन ग्रह हरित धारा हरित पर कार्य करने पर बल दिया गया। तत्पश्चात समारोह की शुरुआत संस्था के सभी सदस्यों द्वारा ओम उच्चारण और प्रार्थना के साथ किया गया। सम्मानीय अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नामित खण्डेलवाल सचिव डॉक्टर रानू गुप्ता कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता का स्वागत अध्यक्ष अम्बिका हेडा द्वारा दुपट्टा पहनाकर किया गया। सत्र के अंतिम कार्य में अध्यक्ष अम्बिका हेडा, उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, सचिव रानी खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष सुनीता बढ़ाया का स्वागत समिति के बुजुर्ग सदस्यों रामकन्या वेद, सावित्री अग्रवाल, पुष्पा रावत द्वारा दुपट्टा पहनाकर किया गया। 

अम्बिका हेडा द्वारा अपने सत्र के अंतिम उद्बोधन में संस्था के सदस्यों का कदम से कदम मिला सहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया गया। हेडा ने कहाँ कि अगर आपका साथ ना मिलता तो राष्ट्र से उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कार लाना संभव न होता। अजमेर शाखा अपनी पहचान राष्ट्र तक बना पाई क्योंकि सभी बहनों द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। हेडा ने सभी शाखा सदस्यों से प्लास्टिक के उपयोग को रोकने का आवहान किया और सभी को स्टील की बोतल उपहार स्वरूप देते हुए कहाँ कि अपनी पानी की बोतल सदैव साथ रखें तो काफि हद तक प्लास्टिक का उपयोग हम स्वयं के इस्तेमाल में लाने से बच जाऐगे। हेडा ने सभी सदस्यों को अपनी बगियाँ से तैयार करके पौधे भी उपहार स्वरूप दिए और सभी से पेड़ लगाने और उपहार में पौधे के आदान-प्रदान का आवहान किया। सभी सदस्यों को पक्षियों के पानी के लिए परिंदे दिए गए और उन्हें भरकर अपने घरों के बाहर, छत पर रखने का आवाहन किया। अपने उद्बोधन में अंत में हेडा ने सभी से वोट करने और परिवार में सभी से वोट करवाने की अपील की। सचिव रागिनी खण्डेलवाल ने बताया कि सभी आजीवन सदस्यों को आज सम्मेलन का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों को सम्मेलन पहचान पत्र वितरित किए गए। सत्र 2022-2024 में अजमेर शाखा द्वारा देहदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत आठ देहदान इच्छा दाताओं से संकल्प पत्र भरवाए गए सभी को शाखा की ओर से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। आशा रावत, सावित्री अग्रवाल, राम प्रसाद गुप्ता, शशि गुप्ता, मूलचंद, श्याम सिंह, के. श्रीनिवास मूर्ति, विमला सोलंकी सभी का समाजहित में उठाए इस कदम हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया।

2022 से 2024 तक की कार्यकारिणी टीम पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख अंजू जाजू, सुशीला शर्मा महिला सशक्तिकरण प्रमुख रेनू सेन, रानी खण्डेलवाल, बाल विकास प्रमुख आरती गुप्ता सुषमा खण्डेलवाल अंगदान रक्तदान देहदान नेत्रदान प्रमुख सत्यवती मूरक्या, किरण गोयल सदस्यता विस्तार प्रमुख सुनीता बढ़ाया वित्त प्रबंध प्रमुख सुनीता खण्डेलवाल साहित्य विस्तार प्रमुख अम्बिका हेडा आध्यात्मिक चिंतन प्रमुख आशा रावत, उषा गुप्ता संबंध समन्वय प्रमुख अम्बिका हेडा स्वास्थ्य विस्तार प्रमुख रानी खण्डेलवाल, रश्मि गर्ग सभी का गत वर्ष कार्य में पूरा सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। 

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी टीम का स्वागत किया गया। अध्यक्ष अम्बिका हेडा सचिव रानी खण्डेलवाल कोषाध्यक्ष सुनीता बढ़ाया ने अपना पद एवं कार्यभार नवनिर्मित अध्यक्ष डॉक्टर रानू गुप्ता सचिव सुनीता बढ़ाया कोषाध्यक्ष शेफाली ठाकुरिया को समर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष नमिता खण्डेलवाल ने अपने उद्बोधन से सभी को अनुग्रहित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव रानी खण्डेलवाल ने किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved