For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168081755
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: लोकसभा आम चुनाव-2024, मतदान जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Post Views 51

April 19, 2024

प्रेरक संदेश के साथ बने इन रथो पर आमजन से अपना वोट जरुर करने की अपील की गई। साथ हीअगर मतदाता के पास वोटर कार्ड नहीं है तो वह अन्य 12 फोटोयुक्त पहचान पत्रों के माध्यम से इस लोकतन्त्रा में अपनी भागीदारी निभा सकता है।

लोकसभा आम चुनाव-2024, मतदान जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

        अजमेर 19 अप्रेल। लोक सभा चुनाव 2024 के लिए स्वीप गतिविधि के अन्र्तगत शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से मनाए जा रहे सतरंगी सप्ताह में मतदान दिवस 26 अप्रेल  को अजमेर जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव में आमजन से अधिक से अधिक वोट करने की अपील करने के लिए दो जनजागरुकता रथों को जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। 

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, स्वयं सेवी संस्था अपना थियेटर संस्थान, न्यू आदर्श शिक्षा समिति तथा राजस्थान पर्यावरण विकास एवं शोध संस्थान की ओर से जन जागरुकता रथ का निर्माण करवाया गया। प्रेरक संदेश के साथ बने इन रथो पर आमजन से अपना वोट जरुर करने की अपील की गई। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि अगर मतदाता के पास वोटर कार्ड नहीं है तो वह अन्य 12 फोटोयुक्त पहचान पत्रों के माध्यम से इस लोकतन्त्रा में अपनी भागीदारी निभा सकता है।

         उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अपना थियेटर संस्थान और न्यू आर्दश शिक्षा समिति के द्वारा तैयार किए गए एक पोस्टर का विमोचन भी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया। इसमें लोगांे से अपील की गई कि वे स्वयं से वादा करें कि वे अपने वोट का हक से प्रयोग करेगें और लोकतंत्रा का आधार बनेगें। राजस्थान पर्यावरण विकास एवं शोध संस्थान की ओर से एक सेल्फी पाॅइंट भी बनाया गया। इसमें मतदाता अंगुली पर निशान के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर और भी लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। संस्थान के द्वारा इस रथ के साथ पेम्पलेट वितरण भी जगह-जगह किया गया। 

          उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित ने आमजन से अधिक से अधिक वोट करने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इससे जिले में वोट का प्रतिशत और अधिक होगा। ये रथ आगामी दिनों में पूरे शहर के हर वार्ड में जाकर लोगों को वोट करने के लिए जागरुक करेगें। विभिन्न पोस्टर को जगह-जगह लगाया गया है। इससे लोग अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित होंगे। 

         इस अवसर पर योबी जाॅर्ज, अंशुल श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, जुम्मा खान, तरुण प्रजापति, सुधीर सतरावला, विनोद कुमार सहित जन जागृति सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इसी सतरंगी सप्ताह की श्रंखला में शनिवार को एक रैली का आयोजन बधिर विद्यालय से सुबह 8 बजे से  होगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved