For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169668326
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   |  Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को | 

अजमेर न्यूज़:  राजगढ धाम पर हुआ अखण्ड़ ज्योति का विधिवत समापन ,  राजगढ़ गांव की ओर से चढ़ा झंडा 

Post Views 61

April 18, 2024

राजगढ़ धाम पर चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के समापन समारोह से पूर्व नवमी की रात्री में गांव राजगढ़़ ग्रामवासियो की और से बाबा भैरव नाथ व मां कालिका के झंड़ा चढाया गया

 राजगढ धाम पर हुआ अखण्ड़ ज्योति का विधिवत समापन ,  राजगढ़ गांव की ओर से चढ़ा झंडा 

श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर चल रहे चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के समापन समारोह में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला नवमी रात्री से ही हो गया । बाबा भैरव व माँ कालिका के जयघोष के साथ मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज द्वारा मनोकामना पूर्ण स्तम्भ की पूजा-अर्चना कर बाबा भैरव व माँ कालिका की आरती की गई। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा 10 दिनो तक विशेष पुलिस बल तैनात किया गया,चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल की टीम लगाकर व्यवस्था की गई। मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज द्वारा चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव दस दिनो तक चली अखण्ड़ ज्योति का प्रातःकाल चम्पालाल महाराज के कर कमलो द्वारा विधिवत समापन किया गया। समापन के पश्चात धाम पर आये हुए सभी श्रद्वालुओ को अखण्ड ज्योति की विशेष रामबाण ओषधी रूपी चिमटी (भभूत) का वितरण किया गया। धाम पर यह अखण्ड़ ज्योति निरन्तर 24 घण्टे चलती रही जो कि लगातार 9 दिनो तक प्रज्जवलित रही। इस अखण्ड़ ज्योति की विशेषता यह है कि जिस पात्र में इसको प्रज्जवलित किया जाता है उसमे हजारो नारियल की संख्या में नारियल की चिटक, कई पीपे तेल के व धूप हवन सामग्री ड़ालने पर भी यह पात्र कभी भरता नही है। इस अखण्ड़ ज्योति के दर्शन मात्र से ही आये हुए सभी श्रद्वालुओ के रोग कष्ट बाधाए आदि दूर हो जाती है। धाम पर आये श्रद्वालुओ ने सर्वधर्म मनोकामना पूर्ण स्तम्भ की विशेष परिक्रमा कर बाबा भैरव से अपनी मन्नत मांगी। पंजाब प्रांत से आए हुए भक्तो ने डॉ नरेंद्र तूर के सानिध्य में चंपालाल महाराज पंजाबी पगड़ी पहनाकर और कृपाण भेट कर स्वागत किया और
नवमी की रात्री मे भजन गायक ज्याति सैनी एवं ममता सोनी ने अपनी मधुर आवाज में भैरू जी नाना रे नाना, दरबार है निराला काली के लाल का, अब तो आजा रे भैरू जी, मैया रानी तो छिप रही पहाड़ा मे, आजा ये भवानी,राजगढ मे लाग्यो दरबार,झीणी झीणी उडे रे गुलाल आदि भजनो को सुनकर मंत्रमुग्ध होकर झूम झूम कर नाचने लगे।   

  राजगढ़ गांव की और से चढा झंड़ा 
राजगढ़ धाम पर चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के समापन समारोह से पूर्व नवमी की रात्री में गांव राजगढ़़ ग्रामवासियो की और से बाबा भैरव नाथ व मां कालिका के झंड़ा चढाया गया। झंडा रात्री 8 बजे ग्राम राजगढ़ सदर बाजार से प्रारम्भ होकर ढोल ढमाको एवं ड़ीजे की धुन पर नाचते गाते झुमते हुए चक्की वाले बाबा के मंदिर पर धोक लगाई फिर वही से जुलुस के रूप में ग्रामवासी नाचतें गाते मुख्य मंदिर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ पर चल रही अखण्ड़ ज्योति स्थल पर 11.30 बजे पहुँचा। जिसके बाद ठिकाना राजगढ़ के ठा. प्रेम सिंह गौड़ के नेतृत्व में पाँचू माली,ओमप्रकाश सेन,विष्णु सेन,
हरी माली,सदानन्द विश्वास,रामदेव माली,मोनू गुर्जर,भाचन्द माली, नारायण मोर्य, ओमप्रकाश, सुरेश, कन्हैयालाल, मनीष ,कमल, तेजमल आदि राजगढ़़ ग्रामवासियो की और से मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का शाफा व शॉल ओढाकर भव्य स्वागत किया गया। चैत्र नवरात्रा मेले के दौरान सुचारू व्यवस्था संभालने के लिए व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, रमेश सेन, अविनाश सैन, प्रकाश रांका, राहुल सैन, के साथ, पदम जैन, रामाकिशन मारोठी,गोपाल सेन, हरिनिवास काबरा,राजू चावड़ा,कमल शर्मा, टी.एस. राणावत,राजकुमार त्रिपाठी, मनोहर सिंह, धर्मेन्द्र, सुरेश दायमा, तिलोक जटिया, महेन्द्र रावत, रामसिंह बाबल, मोहन छीपा, कैलाश सेन, श्रवण रावत, चेतन आनन्द, पुनीत जांगीड़, शंकरनाथ, पदमचन्द जैन, सुरेश गुर्जर, महेश वरजानी, बाबू भाई, सुरेश काकाणी, रामप्रसाद मोर्य, अजीत चौधरी, हंसराज भडाणा, अमिताभ, पंकज सेन, दीपक, सुरेश, भूपेन्द्र, मनीष, कन्हेया लाल, देवानन्द,  रामलाल, अजय, विनय, ओममाली आदि का विशेष योगदान महत्वपूर्ण रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved