For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157034144
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: दो दिनों में अब तक 26 नामांकन दाखिल, आज 491 उम्मीदवारों ने लिए आवेदन |  Ajmer Breaking News: रेलवे अधिकारी रवि मीणा के अपहरण का मामला, पुलिस ने बांदीकुई से अपहरणकर्ता से सकुशल छुड़ाया,  सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांगा 21 सवालों का जवाब, देवनानी को घेरा, प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस की एकजुटता को दिखाने का भी किया प्रयास। |  Ajmer Breaking News: आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान अजमेर चैप्टर के द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े का किया जाएगा आयोजन, | 

अजमेर न्यूज़: भाजपा कार्यालय में मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित , विकसित भारत के संकल्प  को  साकार करने के लिए भाजपा के साथ आगे बढ़े- दीया  कुमारी 

Post Views 341

April 18, 2024

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  के सपना को साकार करने के लिए विकसित और समृद्ध भारत बनाने के लिए इस बार 400 पार सीटे लानी होगी। 

भाजपा कार्यालय में मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित , विकसित भारत के संकल्प  को  साकार करने के लिए भाजपा के साथ आगे बढ़े- दीया  कुमारी 


अजमेर,। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री  मोदी के संकल्प को पूर्ण करने के लिए आप बीजेपी का समर्थन करें और तीसरी बार 400 सीट  से  भी  अधिक  का  समर्थन  देकर  केंद्र में भाजपा की सरकार बनाकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें। दीया कुमारी गुरुवार को यहां सिविल लाइन स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री मोदी  के सपना को साकार करने के लिए विकसित और समृद्ध भारत बनाने के लिए इस बार 400 पार सीटे लानी होगी। 
उन्होंने  कहा कि मोदी  जो सोचते वो करते है। भाजपा की केन्द्र सरकार में हमारे जननायक मोदी  जो भी योजना बनाते है उसका केंद्र बिन्दु महिला भी होती है। वे माता बहिनों की पीड़ा को समझते है। स्वच्छ भारत, शौचालय योजना, उज्जवला योजना आदि कई योजनाओं की उन्होंने सौगातें  दी है।लखपति दीदी योजना  मे  अभी तक एक करोड़ लखपति दीदी बन गई है ।अभी  3 करोड़ तक लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। आज की महिला आत्मनिर्भर बनना चाहती है। इसलिए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं को सुरक्षित कर दिया है। राजस्थान मे पूर्व की कांग्रेस सरकार में मां बहिन, बेटियां सुरक्षित नहीं थी, उत्पीडन, बलात्कार, अत्याचार की खबरे रोजाना मिलती थी, चूकि महिला आदि शक्ति है ।राजस्थान में 25 में से 25सीटे भाजपा की आनी चाहिए। मोदी के विकसित भारत को मजबूत बनाने के लिए देश के भविष्य को बचाये रखने के लिए आप सभी भाजपा को वोट दे। 
उन्होंने  कहा कि कांग्रेस के पास  ना नीति है और ना ही नियत है और  मोदी  जी  का एक नारा  ये  भी  है  कि  नियत  अच्छी  तो  नतीजे  अच्छे  होंगे। आप सब मातृशक्ति आग्रह  की  आगामी 26 अप्रैल को घर से निकल कमल के फूल पर निशान के सामने  वाला   बटन दबाए। अपने आस पास में माहौल पैदा करो और सभी को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दो। कार्यक्रम से पूर्व मंचासीन अतिथियों ने मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस  मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी,  अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष वनिता जैमन, शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, महापौर बृजलता हाड़ा,पूर्व जिलाप्रमुख सरिता,    वंदना नोगिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल जैसवाल, विनीता जैमन,  बीरम देव सहित अतिथियों का सम्मान कर अभिनंदन किया गया। 
मातृशक्ति सम्मेलन में वंदना नोगिया, ब्रजलता हाड़ा, सरिता गैना, विधायक अनिता भदेल, शहर जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित कई वक्ताओं ने उपस्थित माता बहिनों को संबोधित किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved