Post Views 81
June 3, 2023
पुष्कर सरोवर के सप्त ऋषि घाट पर पुरोहितों द्वारा एक अधेड़ का शव तैरता हुआ दिखाई देने पर पुलिस को सूचित किया गया। स्थानीय तीर्थ पुरोहितों की सूचना पर सप्त ऋषि घाट पहुंची पुष्कर पुलिस ने पुलिस मित्र टीम की सहायता से अधेड़ के शव को सरवर से बाहर निकलवा कर राजकीय चिकित्सालय पुष्कर की मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुष्कर थाने के एएसआई तेजाराम के मुताबिक शव की तलाशी में पहचान संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। मृतक अधेड़ के हुलिए और फोटो के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की उम्र 55 - 60 साल के बीच हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।