For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169687639
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: तंबाकू निषेध कार्यक्रम में अजमेर फूड सेफ्टी टीम द्वितीय स्थान पर

Post Views 21

June 3, 2023

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में तंबाकू  निषेध कार्यक्रम के अंतर्गत कोटपा एक्ट में की गई कार्यवाहियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया

तंबाकू निषेध कार्यक्रम में अजमेर फूड सेफ्टी टीम द्वितीय स्थान पर
ईट राइट चैलेंज में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही अजमेर की फूड सेफ्टी टीम ने कोटपा एक्ट (सिगरेट एवम् अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003)में की गई कार्यवाही में भी प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सी एम एच ओ डॉक्टर अनुज कुमार पिंगोलिया ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में तंबाकू  निषेध कार्यक्रम के अंतर्गत कोटपा एक्ट में की गई कार्यवाहियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी एवम् उनकी टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तंबाकू मुक्त राजस्थान के तहत वर्ष 2022-2023 में  100 दिवसीय कार्ययोजना बनाई गई थी। जिसमे अजमेर जिले में अनेक गतिविधियां एवम् चालान की कार्यवाहियां की गई थीं। 32000 चालान किए गए थे जिसमें कुल रुपए 856921का राजस्व एकत्रित किया गया। 1780 आंगनबाड़ी केंद्रों एवम् 1702 शैक्षणिक संस्थानों एवम् 520 सरकारी और निजी  कार्यालयों एवम् 530 चिकित्सा संस्थानों को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया था। नेहरू युवा केंद्र के 1340 सदस्यों को सेंसटाइज किया गया था। नशा मुक्ति शपथ में 602061 लोगों ने भाग लिया। 311महिला आरोग्य समितियों द्वारा 3250 लोगों का आमुखीकरण किया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved