Post Views 111
January 27, 2023
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से भेजी चादर ख्वाजा के दर पेश
राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा , पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, ने पेश की चादर
सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 811 वें सालाना उर्स के मौके पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से दिल्ली से भेजी गई चादर शुक्रवार को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की मजार पर पेश की गई। राजस्थान के नवनियुक्त प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कोंग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी,राजस्थान वक्फ बोर्ड के सदर डॉ खानु खान बुधवाली एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन ने दरगाह शरीफ में चादर पेश कर कोंग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने सोनिया गांधी का पैगाम पढ़कर सुनाया।
प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज के द्वारा कौमी एकता और यकजहदी का संदेश आज पूरे देश और दुनिया में कारगर है।
आज के हालात राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा बने हुए हैं। इसलिए ख्वाजा साहब से शांति भाईचारे के साथ देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई है।
इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान वक्फ बोर्ड के सदर डॉ खानु खान बुधवाली, केबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद, अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ, अजमेर शहर कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिव कुमार बंसल, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, दानिश खान, अरबाज खान एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।