For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170218859
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा के छठे संस्करण को विद्यार्थियों के बीच उत्तर विधानसभा के निजी कोचिंग संस्थान मे सुना गया

Post Views 101

January 27, 2023

कार्यक्रम मे बच्चो के सवाल पर मोदी जी ने जवाब दिया चारों तरफ से दबाव होता है लेकिन क्या हमें इस दबाव से दबना चाहिए?

आज दिनांक 27 जनवरी 2023 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के परीक्षा पर चर्चा के छठे संस्करण को विद्यार्थियों के बीच उत्तर विधानसभा के निजी कोचिंग संस्थान मे सुना गया
कार्यक्रम मे बच्चो के सवाल पर मोदी जी ने जवाब दिया चारों तरफ से दबाव होता है लेकिन क्या हमें इस दबाव से दबना चाहिए?
ऐसे ही आप भी यदि अपनी एक्टिविटी पर फोकस रहते हैं तो आप भी ऐसे संकट से बाहर आ जाएंगे,कभी भी दबाव के दबाव में ना रहे
प्रधानमंत्री जी ने बताया कि सिर्फ परीक्षा के लिए ही नहीं, जीवन में टाइम मैनेजमेंट के प्रति हमें जागरूक रहना चाहिए,आप घर में अपनी मां को काम करते हुए देखिए...उनका टाइम मैनेजमेंट परफेक्ट होता है
इसी प्रकार कार्यक्रम के समापन पर उत्तर विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि इस कार्यक्रम से निश्चित ही हजारों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी,जिस तरह क्रिकेटर का ध्यान लोगों के चिल्लाने पर नहीं, बल्कि अपने खेल पर होता है। इसी तरह विधार्थियो को भी दबाव में नहीं रहना चाहिए और अपना श्रेष्ठ देना चाहिए,हमारे शिक्षक विद्यार्थियों के साथ जितना अपनापन बढ़ाएंगे उतना बेहतर होगा,देवनानी ने शिक्षकों के लिए कहा कि जब विद्यार्थी आपसे सवाल करता है तो उसका लक्ष्य आपके ज्ञान को परखना नहीं है,विद्यार्थी की जिज्ञासा ही उसकी बहुत बड़ी अमानत है।जो मेहनती विद्यार्थी है, उसकी मेहनत जिंदगी में ज़रूर रंग लाएगी,हो सकता है कोई नकल कर आपसे दो-चार नंबर ज्यादा ले आये, लेकिन वो कभी आपकी ज़िंदगी की रुकावट नहीं बन पाएगा,आपके भीतर की ताकत ही आपको आगे ले जाएगी, हमें शॉर्टकट की ओर नहीं जाना चाहिए

उपमहापोर नीरज जैन ने कहा कि जब हम यह सोचते हैं कि ये एग्जाम गया तो जिंदगी गई, ये सोच सही नहीं है, क्योंकि जीवन किसी एक स्टेशन पर रुकता नहीं,आजकल शॉर्टकट का जमाना है, इसलिए लोग आजकल आलोचना नहीं करते....आरोप लगाते हैं,आलोचना से हम समृद्ध होते हैं जबकि आरोप केवल समय बर्बाद करते हैं,अगर हमने सत्यनिष्ठा से काम किया है तो आरोपों की बिलकुल चिंता मत कीजिए

कार्यक्रम संयोजक रचित कच्छावा ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा का यह कार्यक्रम दो चरणों में हुआ है जिसमें प्रथम चरण में शहर के अनेक विद्यालयो मे आर्ट्स और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें श्रेष्ठ आर्टिस्ट को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया साथ ही दूसरे चरण में आज मोदी जी की दिल्ली से होने वाले परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लाइव विद्यार्थियों को सुनाया गया जिससे विद्यार्थी प्रेरणा ले सकें जिसमें परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में होने वाले भय को खत्म कर परीक्षा को उत्सव के रूप में विद्यार्थी मनाएं साथ इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जो परीक्षा को लेकर सवाल होते हैं उनके जवाब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने दिए जिसका लाभ  देश के सभी विद्यार्थियों को होगा


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved