For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170106646
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: नागरिक सुरक्षा विभाग स्वयंसेवकों के लिए मांगे आवेदन

Post Views 191

December 9, 2022

अजमेर जिले में नए नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) स्वयंसेवकों के लिए आवेदन मांगे गए है। 

नागरिक सुरक्षा विभाग
स्वयंसेवकों के लिए मांगे आवेदन
        अजमेर, 09 दिसम्बर। अजमेर जिले में नए नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) स्वयंसेवकों के लिए आवेदन मांगे गए है। 
        नागरिक सुरक्षा की उपनियंत्रक श्रीमती देविका तोमर ने बताया कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों का मनोनयन कर जिला स्तर पर बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। स्वयंसेवकों के आवेदन जिले के प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर लिए जाएंगे। इससे ग्रामीण स्तर पर भी आपदा प्रबन्धन के लिए कुशल एवं प्रशिक्षित मानव शक्ति प्राप्त हो सकेगी। इसके लिए जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों में निवास करने वाले तैराक, गोताखोर, फायर, इण्डस्ट्रीयल, हेल्थ सेफ्टी में प्रबन्धन, कम्प्यूटर कोर्स,  आपदा प्रबन्धन, भारी वाहन ड्राईवर, इलैक्ट्रीकल,  इलेक्ट्रोनिक्स, मैकेनिकल, नसिर्ंग, फार्मेसी, लैब टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपी,  मैकेनिक, माली, प्लम्बर, कारपेन्टर एवं मेशनर्स की योग्यता रखने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त विशेष योग्यता रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट- गाईड, भूतपूर्व सैनिक, शारीरिक शिक्षक(सरकारी एवं निजी विद्यालय) राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर के खिलाड़ी, सफाईकर्मी तथा आम नागरिक भी आवेदन कर सकते है। आवेदक की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। स्वस्थ व्यक्तियों को जिला स्तर पर 10 दिवसीय अवैतनिक प्रशिक्षक दिया जाएगा। निर्धारित आवेदन पत्र संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। भरे हुए आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कराने की अंतिम तिथि 16 दिसम्बर है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved