For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169167058
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

अजमेर न्यूज़: पुलिस थाना नसीराबाद सदर की बड़ी कार्यवाही, रात के समय होटल ढाबों और सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा,

Post Views 11

December 8, 2022

अभियुक्तों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो, एक मारुति वैन सहित पांच खाली जरीकेन, दो पाइप और एक कीमा बरामद अभियुक्तों द्वारा पिछले छह-सात महीने में करीबन 70 से 80 वारदातों को दिया गया अंजाम

पुलिस थाना नसीराबाद सदर की बड़ी कार्यवाही, रात के समय होटल ढाबों और सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा,

अभियुक्तों के कब्जे से एक  स्कॉर्पियो, एक मारुति वैन सहित पांच खाली जरीकेन, दो पाइप और एक कीमा बरामद,अभियुक्तों द्वारा पिछले छह-सात महीने में करीबन 70 से 80 वारदातों को दिया गया अंजाम

अजमेर जिले में हो रही वाहनों से डीजल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और चोरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी घनश्याम शर्मा, आरपीएस पूनम भरगड़, वृत अधिकारी नसीराबाद के सुपरविजन में नसीराबाद थाना सदर पुलिस निरीक्षक हेमराज सिंह के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। जिसने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, मध्यप्रदेश और अजमेर के चोर शामिल।

पकडे गए आरोपों में पुलिस थाना कोतवाली शाजापुर जिला शाजापुर मध्य प्रदेश निवासी नंदकिशोर, लाल घाट शाजापुर मध्य प्रदेश निवासी वाजिद, जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश निवासी जाकिर मोहम्मद, जिला शाजापुर मध्य प्रदेश निवासी लखन सिंह, जिला शाजापुर मध्य प्रदेश निवासी शकील और मसूदा थाना जिला अजमेर निवासी रुस्तम शामिल है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस थाना अधिकारी नसीराबाद सदर हेमराज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नसीराबाद सदर संजीव कुमार, बछराज सिंह, वही नसीराबाद सदर के हेड कांस्टेबल श्रीराम और कांस्टेबल रवि का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा नसीराबाद सदर थाने की पूरी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved