For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167487992
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: नकली सोने की ईंट बेचने मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल से अजमेर पहुंचे 3 ठग चढ़े पुलिस के हत्थे

Post Views 151

August 31, 2022

हरीभाऊ उपाध्याय नगर निवासी हस्तीमल को झांसे में लेकर बनाना चाहते थे शिकार, हस्तीमल की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नागौर के पादू खुर्द रिया बड़ी हाल हरीभाऊ उपाध्याय नगर निवासी हस्तीमल पुत्र परसाराम ने क्रिश्चियन गंज थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा कर बताया था कि तीन व्यक्ति जो दिखने में बंगाली प्रतीत होते हैं नकली सोने की ईंट बेचने की फिराक में निकले हुए हैं। जिन्होंने उसे भी अपना शिकार बना चाहा लेकिन ऐन वक्त पर उसे सोने की ईंट नकली होने की जानकारी मिल गई। जिसके चलते उसने क्रिश्चियन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिला स्पेशल टीम और क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीनों को रीजनल कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी डॉ रविश सामरिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नासिर खान निवासी गांव अतला जनकापुर थाना मोहनपुर जिला पश्चिमी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल, दूसरा शेख राजू पुत्र शेख कासीद निवासी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल हाल तारा शाह नगर दरगाह बाईपास और इसराफिल शाह पुत्र राजूदीन निवासी पश्चिमी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से नकली सोने की ईंट के दो टुकड़े जिनका वजन 985 ग्राम और 468 ग्राम है साथ ही 600 मिलीग्राम का एक सोने का टुकड़ा भी बरामद किया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved