For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177677914
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु, सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अजयमेरु सनातन धर्म रक्षा संघ आदि के तत्वाधान में आयोजन |  Ajmer Breaking News: माहेश्वरी महिला मंडल का 'रामायण थीम' आधारित अनूठा दिवाली स्नेह मिलन |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में विधिक माप विज्ञान विभाग की पेट्रोल पंपों पर जांच |  Ajmer Breaking News: अजमेर के 74 कॉलेजों के ईएलसी प्रभारियों को दिया मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: पशु आहार संयंत्र अजमेर से पर्याप्त आपूर्ति हेतु डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम उप-महापौर चुनाव में लोकतंत्र की सरेआम हत्या: |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद की दरगाह में छठी शरीफ की फातिहा, 1 लाख से ज्यादा जायरीन ने की शिरकत, मुल्क की सलामती की हुई दुआ.. |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में सात समंदर पार से आई सिल्विया ने बिखेरे मारवाड़ी गीतों के सुर, नगाड़ों की थाप पर झूम उठे देशी-विदेशी पर्यटक! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सट्टे के अड्डे पर DST का बड़ा एक्शन, 10 सटोरिए गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर के गौ घाट पर सनातन धर्म रक्षा संघ और ब्रह्म शक्ति दल ने की सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्ति की सेवा; गोपा अष्टमी पर 52 कोस क्षेत्र में 84 झंडे फहराने का ऐलान | 

अजमेर न्यूज़: श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में महिलाओं ने ब्लेक डे मनाते हुए कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Post Views 251

August 31, 2022

जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूज्य आसाराम बापू की रिहाई की कि मांग

पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ओर 31 अगस्त को ब्लेक डे के मौके पर श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में महिला समूह द्वारा श्री टॉकीज स्थित कार्यालय से रैली निकाल कर प्रदर्शन करने के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाता है। 

बुधवार को भी श्री योग वेदांत समिति के बैनर तले महिलाएं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंप कर 10 साल से बिना सबूतों के जेल में बंद बापू की रिहाई की मांग की। सेवादार खुशबू चंदानी ने बताया कि एक युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के झूठे आरोपों के चलते पूज्य आसाराम बापू को 10 साल से जेल में बंद कर रखा है।85 वर्षीय बापू को कई गंभीर बीमारियों ने घेर रखा है, लेकिन उनके उपचार के लिए भी उनकी जमानत नहीं होने दी जा रही ना ही उन्हें पैरोल दी जा रही है। जिससे उनके लाखों करोड़ों प्रशंसकों में गुस्सा और आक्रोश है। उनकी रिहाई की मांग को लेकर योग वेदांत समिति वर्षों से साल में दो बार प्रदर्शन और ज्ञापन देती आ रही है आज ब्लेक डे पर ऐसा प्रदर्शन देश भर के अलग-अलग राज्यों में भी हुआ है। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए मातृशक्ति कलेक्ट्रेट पहुंची और प्रदर्शन किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved