For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178556748
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अजमेर न्यूज़: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ के तत्वाधान में 17 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर होगा श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन

Post Views 81

August 16, 2022

उदयपुर से भजन गायिका केमिता राठौड़, जयपुर से संजय पारीक और अजमेर से विमल गर्ग सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

श्री श्याम सेवक कल्याण संघ अजमेर के तत्वाधान में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 17 अगस्त बुधवार शाम 7:00 बजे से कृष्णगंज शिव मंदिर के सामने आना सागर सर्कुलर रोड पर विशाल श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर मंगलवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जहां संरक्षक सुभाष काबरा, अध्यक्ष राकेश डीडवानिया, उपाध्यक्ष कमलेश ईनाणी ने बताया कि इस मौके पर बाबा श्याम का अनुपम श्रंगार किया जाएगा। इस अवसर पर जन्माष्टमी धमाल और बाबा की अखंड ज्योत के साथ महा आरती भी होगी। आयोजन में सभी शहरवासी सादर आमंत्रित हैं, अपने परिवार के साथ भजन संध्या में पहुंचकर धर्म लाभ कमाए। आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री श्याम सेवक कल्याण संघ के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर कमेटियों का गठन किया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved