For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169466306
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: खत्री सभा अजमेर का शताब्दी वर्ष समारोह मनाया बड़े ही हर्षोल्लास से

Post Views 121

August 16, 2022

आजादी के जश्न के बीच समाज बंधुओं ने दीं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

आपस में जुड़ाव से ही किसी समाज में मजबूती आती है।  अतः आप कितने भी सम्पन्न हों या बड़े पद पर पहुंच जाएं, लेकिन अपनी ज़मीन को ना भूलें। अपने लोगों से जुड़ाव बनाए रखें और सदैव उनके संपर्क में रहें ताकि आपके अनुभव और आपकी पहुंच-पहचान आपके समाज व जाति बंधुओं के हित में सकारात्मक रूप से उपयोगी बन सके। यह बात मुद्रांक विभाग के महानिरीक्षक शरद मेहरा ने खत्री सभा अजमेर के शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में खत्री जाति की जनसंख्या कम है मगर शिक्षा और आपस में जुड़ाव की भावना ऐसे मजबूत स्तम्भ हैं कि आप फिर भी अपना मुकाम बना सकते हो, इसलिए भले खत्री युवा उच्च स्थान पर कार्य करने विदेश अथवा अन्य शहर चले जाएं, मगर अपने शहर के समाज बंधुओं को न भूलें और समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए एडवोकेट राजेश टण्डन ने राजस्थान में राजनीतिक व प्रशासनिक पदों पर खत्री समाज के लगभग शून्य प्रतिनिधित्व पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम अब ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें ताकि वे समाज के हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व प्रशस्त कर सकें। उन्होंने कहा कि अन्य जाति समाजों ने जिस तरह धर्मशालाएं, श्मशान स्थल सहित अन्य निजी स्थान डेवलप करके अपनी पहचान बनाने के साधन जुटाए हैं, ऐसा कुछ खत्री समाज को करना चाहिए। उन्होंने समाज को हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया। शताब्दी वर्ष समारोह में समाज बंधुओं ने अपनी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विभिन्न रंग भरे। कुमारी सानवी टंडन, माही मेहरा, शुभी खन्ना, अंशिता मेहरा, खुशी खन्ना, मिष्टी मेहरा आदि बालिकाओं ने नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करके लोहा मनवाया, वहीं नृत्य में बड़ी उम्र की खत्री महिलाएं भी आगे रहीं और श्रीमती शिखा टंडन, अंकिता मेहरा और श्रीमती रूपाली मेहरा ने भी नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। इसके अतिरिक्त अमित टंडन, गोपाल खन्ना, दिनेश मेहरा व अभिनव कपूर ने गायन प्रस्तुति देकर दाद बटोरी। इस दौरान आदित मेहरा, अमायरा मेहरा और सयन खन्ना ने फैंसी ड्रेस का प्रदर्शन किया। बॉबी इवेंट के कलाकारों की प्रस्तुति भी सराहनिय रही। कार्यक्रम का शानदार संचालन अमित टंडन ने किया। खत्री सभा अजमेर के अध्यक्ष अजय मेहरा ने जहां सभा की अब तक की गतिविधियों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला वहीं सचिव कुशलवर्धन टंडन ने खत्री सभा का 101 वर्ष का इतिहास बताया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शरद मेहरा (आई जी स्टाम्प) व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट राजेश टंडन का माला व साफा पहना कर स्वागत अध्यक्ष अजय मेहरा, सचिव कुशलवर्धन टंडन, उपाध्यक्ष योगेंद्र मेहरा तथा कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट राजेश खन्ना ने किया।  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उप मंत्री संजीव टंडन, अनिल टण्डन आदि का भी सराहनीय सहयोग 2रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved