For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164933721
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक |  Ajmer Breaking News:  राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) ने राज्य कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कंज्यूमर कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: तीर्थगुरु पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ आज पवित्र पुष्कर सरोवर के नगर पालिका घाट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर ने थाना क्षेत्र व अजमेर शहर से स्कूटी एवं मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक बालको के कब्जे से 06 दुपहियां वाहन बरामद कर निरूद्ध किया ।  |  Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात | 

अजमेर न्यूज़: रक्षाबंधन पर्व पर राजस्थान भर रोडवेज बसों में महिलाएं कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा

Post Views 11

August 10, 2022

हर साल की भांति इस साल भी आज रात 12 बजे से कल रात 12 बजे तक एक्सप्रेस व साधारण बसों में नहीं लगेगा किराया

तत्कालीन भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा महिला दिवस और रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा प्रदान किया गया था। यह सिलसिला कोंग्रेस शासन में भी लगातार जारी है। 11 अगस्त 2022 गुरुवार को रक्षाबंधन पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से पूरे राजस्थान प्रदेश में सामान्य व एक्सप्रेस बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराई गई है। सीबीएस अजमेर ड्यूटी ऑफिसर कमल चौहान ने बताया कि 10 अगस्त रात 12 बजे से 11 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की महिलाएं पूरे प्रदेश में कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह योजना वोल्वो व डीलक्स बसों में प्रभावी नहीं होगी। निशुल्क यात्रा के लिए राजस्थान रोडवेज ने अतिरिक्त बसों का प्रबंध भी किया है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक बस स्टैंड पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ते की तैनाती के साथ ही रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved