For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165478153
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क हादसे में बाल-बाल बचे: पीछे से ट्रेलर ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, आगे दूसरी गाड़ी से भिड़ी; विधायक और चालक सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: मेयर अनामिका शर्मा ने वार्ड 62 का किया औचक निरीक्षण: सुलभ शौचालय और नालों की मरम्मत के दिए निर्देश, स्वच्छता बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी डिटेन |  Ajmer Breaking News: टेंपो चोरी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया टेंपो बरामद |  Ajmer Breaking News: ब्यावर में डाक महकमें में कार्यरत विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष के हत्या के आरोप से गरमाया मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन |  Ajmer Breaking News: विश्व हृदय दिवस पर डॉ. अनिल समरिया का संदेश – संतुलित आहार, व्यायाम और तनावमुक्त जीवन से रखें अपने दिल का ख्याल   |  Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। | 

अजमेर न्यूज़: अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान में 50 लाख और अजमेर में 75 हजार घरों में भाजपा बांटेगी तिरंगे झंडे 

Post Views 11

August 10, 2022

उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे 75 होर्डिंग, सभी महापुरुषों के स्मारकों की भाजपा कार्यकर्ता करेंगे साफ-सफाई

अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकार वार्ता का आयोजन कर अमृत महोत्सव के तहत किए जाने वाले आयोजनों व कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर में आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत पहली दफा हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया गया है। इसके तहत 13 से 15 अगस्त तक 3 दिन भारत के हर घर, हर संस्थान, हर प्रतिष्ठान, हर औद्योगिक इकाई, व कार्यालय पर तिरंगा ध्वज लहराएगा और पूरा राष्ट्र तिरंगे के रंग में रंगा नजर आएगा । भारतीय जनता पार्टी पूरे राजस्थान में 50 लाख से ज्यादा और अजमेर में 75 से ज्यादा तिरंगे घर-घर बांट रही है जो कि 13 से 15 के बीच घरों पर फहराये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस काम में नगर निकाय, स्वयंसेवी संस्थाएं, राजनीतिक दल, मंडल से लेकर शक्ति केंद्र तक के पार्टी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 75 होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे। साथ ही भाजपा के विभिन्न मंडलों और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं के माध्यम से अजमेर शहर के समस्त महापुरुषों के स्मारकों की साफ सफाई का अभियान भी शुरू किया गया है। इसके अलावा महिला मोर्चा सहित पार्टी पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली जा रही हैं। पूरा देश और अजमेर शहर स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved