For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169633619
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: एबीवीपी के छात्रों का राजकीय महाविद्यालय में शक्ति प्रदर्शन 

Post Views 11

August 10, 2022

छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशियों को साथ लेकर प्राचार्य को सौंपा मांगपत्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने बुधवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय परिसर में छात्रसंघ चुनावों से पूर्व विशाल शक्ति प्रदर्शन किया। एबीवीपी के महानगर मंत्री विकास गोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हठधर्मिता अपनाते हुए छात्रसंघ चुनावों की तिथि में कोई परिवर्तन नहीं कर रहे लिहाजा हम ने मांग की है कि पीजी में अस्थाई रूप से एडमिशन दिया जाए ताकि इच्छुक छात्र छात्र संघ चुनाव लड़ सकें। इसके अलावा कैंपस में शिक्षकों की भारी कमी चल रही है जिसे यथाशीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि वेटिंग लिस्ट के विद्यार्थियों के एडमिशन जल्द किये जायें। सरकार से पीजी ने अस्थाई प्रवेश के साथ चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्रों को ओवरेज होने पर 2 साल की आयु में छूट प्रदान की जाए जैसी मांगों का मांग पत्र प्राचार्य को सौंपा है। एबीवीपी के सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज कैंपस में भगवा ध्वज लेकर नारेबाजी करते हुए काफी देर तक शक्ति प्रदर्शन किया।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं की काउंटर्स पर भारी भीड़ लगी रही। प्राचार्य सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि आज अंतिम दिवस है दोपहर 3 बजे तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराए जा सकेंगे। लेकिन छात्रों की यदि अधिक भीड़ रही तो थोड़ा सा समय और बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधार्थ महाविद्यालय की ओर से हेल्प डेस्क भी लगाई गई है। जहां छात्रों को फॉर्म के अंदर आने वाली किसी भी समस्या का निदान करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी बिठाए गए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved