For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177381670
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कृषि विभाग आत्मा योजनान्तर्गत सात दिवसीय अन्तरराज्यीय महिला कृषक भ्रमण दल रवाना |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल कार्यालय में  मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नोजल किए गए बंद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 19 हजार की ठगी, मदद का झांसा देकर दो युवकों ने उड़ाई रकम,मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर के युवा कराटे खिलाड़ी हर्षित अग्रवाल का कमाल, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक |  Ajmer Breaking News: आगामी पुष्कर मेले को लेकर धर्मगुरु और सामाजिक संगठन एकजुट; श्रद्धालुओं से की गई तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 18 नवंबर को श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में होगा अन्नकूट महोत्सव, भव्य श्रृंगार दर्शन और महाआरती का होगा आयोजन। |  Ajmer Breaking News: ​जयपुर के अभिनव तिवारी लेकर आए सबसे छोटी हाइट की शुद्ध नस्ल की गायें; कम जगह में पालने का चलन और बढ़ता क्रेज बना आकर्षण का केंद्र! |  Ajmer Breaking News: पंचायत राज चुनाव में धांधली और वायरल वीडियो पर हंगामा ​ |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के 815वे उर्स मुबारक में 12 दिसंबर को बॉलीवुड की चादर होगी पेश, बॉलीवुड के कई फ़िल्म सितारे होंगे शामिल.. | 

अजमेर न्यूज़: हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद भगत सिंह नौजवान सभा अजमेर में साढ़े 7 हजार तिरंगों का करेगी वितरण

Post Views 81

August 10, 2022

जिला कलेक्ट्रेट में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बांटे तिरंगे, कलेक्ट्रेट में निकली तिरंगा रैली

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद भगत सिंह नौजवान सभा अजमेर शहर में साढ़े सात हजार तिरंगे झंडों का वितरण कर रही है। जिसके तहत बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को तिरंगे झंडे का वितरण किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भावना गर्ग, सुरेश सिंधी, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमर सिंह राठौड़, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के पदाधिकारी व कलेक्ट्रेट कर्मचारी हाथों में तिरंगा थामें वंदे मातरम, भारत माता की जय के जय घोष के साथ पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा लेकर रैली के रूप में लोगों को जागरूक करते दिखे। अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक भारत का हर नागरिक अपने घरों पर, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर अपनी देशभक्ति की भावना को उजागर करें। इसी मंशा को लेकर शहीद भगत सिंह नौजवान सभा द्वारा भी हजारों की तादात में झंडा वितरित किए जा रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved